एक्सप्लोरर

Sagardigh Results 2023: पश्चिम बंगाल उपचुनाव में दिख रहा बड़ा उलटफेर- कांग्रेस उम्मीदवार ने बनाई बढ़त, TMC-BJP पिछड़े

West Bengal By-election Results 2023: चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस की देबाशीष बनर्जी और कांग्रेस के बायरन बिस्वास के बीच कांटे का मुकाबला है.

West Bengal By-election Results 2023: त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बाद अब नतीजे सामने आ रहे हैं. इनके अलावा देश के पांच राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हुआ. जिनके नतीजे भी विधानसभा चुनावों के साथ ही आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल की एक विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ था. जहां कांग्रेस बाजी मारती दिख रही है. ये सीट सागरदिघी क्षेत्र की है. यहां 27 फरवरी को वोट डाले गए थे. 

दिसंबर 2022 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता सुब्रत साहा के निधन की वजह से यह सीट खाली हुई थी. इस सीट पर वोटिंग तक माना जा रहा था कि तृणमूल कांग्रेस की देबाशीष बनर्जी और भाजपा के दिलीप साहा के बीच कड़ा मुकाबला है, हालांकि अब नतीजों में कांग्रेस बायरन बिस्वास बाजी मारते हुए नजर आ रहे हैं. 

कौन आगे, कौन पीछे
चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस की देबाशीष बनर्जी और कांग्रेस के बायरन बिस्वास के बीच कांटे का मुकाबला है. वहीं तीसरे नंबर पर बीजेपी उम्मीदवार दिलीप साहा मौजूद हैं. जो काफी पीछे नजर आ रहे हैं. कांग्रेस उम्मीदवार को फिलहाल 16 हजार वोट मिले हैं, वहीं टीएमसी उम्मीदवार 14 हजार वोटों पर है. बीजेपी के दिलीप साहा करीब 5 हजार वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. 

सागरदिघी सीट के आंकड़े
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस-वाम गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच मुख्य मुकाबला था. इस सीट पर 60 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक आबादी के अलावा ग्रामीण सीट में करीब 18.5 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 6.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की आबादी है. सीट पर करीब 2.3 लाख मतदाता हैं. इस निर्वाचन क्षेत्र में 27 फरवरी को मतदान हुआ, जिसमें 73 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े.

ये भी पढ़ें - त्रिपुरा में बीजेपी को पूर्ण बहुमत, नगालैंड में भी NDA सरकार और मेघालय में हिमंत बिस्‍व सरमा की एंट्री!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget