एक्सप्लोरर

Exclusive: बीजेपी की राजनीति नकारात्मक, विनाशकारी और बेदर्द है-प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में 12000 किसानों ने आत्महत्या की है. ये देश किसान ने बनाया है और बीजेपी ने उसे नकार दिया है. ये सरकार राष्ट्रवाद की बात करने का नैतिक अधिकार ही खो चुकी है.

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों लोकसभा चुनाव के लिए धुआंधार प्रचार कर रही हैं. आज एबीपी न्यूज ने प्रियंका गांधी से एक्सक्लूसिव बातचीत की और उनकी चुनावी रणनीति के बारे में बात की.

बीजेपी पर किया वार प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी ने किए सारे वादे झूठे साबित हुए. बीजेपी की सरकार ने जनता से ऐसे ऐसे वादे दिए जैसे कि 15 लाख लोगों के खातों में आएंगे, दो करोड़ रोज़गार दिए जांएंगे, किसान की आमदनी दोगुनी होगी कुछ नहीं हुआ. आज का किसान त्रस्त है उसे अपने उत्पादन का पैसा नहीं मिलता. यहां आवारा पशु की दिक्कत है किसान पूरी रात जाग कर चौकीदार करते है. जब आप जनता उम्मीदें, आशाओं को तोड़ेंगे तो स्वाभाविक है कि जनता नाराज़ होगी और यहीं मैं कहती हूं. मैं तो उनकी बातें समझ रही हूं और उन्हीं की बात उठा रही हूं. ये सब मुद्दे में जनता से सीख रही हूं जब मैं किसकी गाँव या घर जाती हूँ तो यहीं बात जनता कहती है.

आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में जाम में फंसी एक एंबुलेंस के लिए रास्ता खुलवाया. उनके इस कदम की तारीफ हो रही है. जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं वीवीआईपी कलचर में विश्वास नहीं रखती. मेरी मां बीमार रहती है मुझे पता है कि मरीज़ को समय पर अस्पताल पहुंचाना कितना जरुरी होता है. इसी लिए मैंने उस ऐंबुलेंस को जाम से निकलाने में मदद की. कांग्रेस के घोषणापत्र पर की बात मैंने अपने भाषणों में कहा है कि सबसे बडी देशभक्ति है कि जनता जागृत बने. जागृत बनने का क्या मतलब है? जो पार्टी आपके लिए काम कर रही है, जो कार्यक्रम बना रही है उसे आप समझें. तभी मैं कहती हूं कि कांग्रेस के घोषणापत्र को समझें. हमारा घोषणापत्र अनोखा क्यों है? राहुल गांधी जी ने एक साल से हर वर्ग के लोगों से बात करके ये घोषणापत्र बनाया है. ये घोषणापत्र हमारा नहीं जनता का है. मैं चाहती हूं कि जनता अपने वोट की ताक़त को समझे.

किसानों पर की बात बीजेपी ने पांच साल में किसानों को इन परिस्थितियों में ला खड़ा किया कि देश में 12000 किसानों ने आत्महत्या की है. ये सरकार राष्ट्रवाद की बात करने का नैतिक अधिकार ही खो चुकी है. ये देश किसान ने बनाया है आपने उसे नकार दिया है. नौजवानों की आवाज़ दबा दी. छात्रों को पिटवाया जा रहा है यानि जो सरकार के ख़िलाफ़ बोलेगा उसपर कार्रवाई की जाएगी. ये कौन सा राष्ट्रवाद है. जनता की शक्ति समझना राष्ट्रवाद है, उनकी आवाज बनना राष्ट्रवाद है ना कि उनकी आवाज दबाना.

बीजेपी की कैंपेंनिंग नकारात्मक-प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी ने कहा कि केवल मेरे ख़िलाफ़ नहीं तो इनका पूरा कैंपेन ही नकारात्मक है. इनकी राजनीति ही नकारात्मक है. बीजेपी की राजनीति विनाशकारी है, बेदर्दी की राजनीति है. पॉसिटिव बात तो वो कर नहीं सकते क्योंकि उन्होंने कुछ किया ही नहीं है.

स्मृति इरानी अमेठी की जनता को नहीं समझती स्मृति इरानी अमेठी की जनता को समझती नहीं. जनता ने उन्हें नकार दिया है. अमेठी की जनता बहुत स्वाभिमानी है. स्मृति इरानी अमेठी में जो नाटक कर रही है वो जनता समझती है. जनता नाटक और असलियत में अंतर समझती है. अमेठी और रायबरेली की जनता जानती है कि कौन उन्हें प्यार करता है और कौन केवल नाटक.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget