एक्सप्लोरर

Goa Elections: सीएम सावंत बोले- पर्रिकर के बेटे उत्पल को BJP ने की दो सीटों की पेशकश, बातचीत जारी, जल्द सुलझेगा मामला

Goa Assembly Elections 2022: पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पुत्र उत्पल पर्रिकर को पणजी सीट से टिकट नहीं दिया गया है और पार्टी ने अपने वर्तमान विधायक अतनासियो मोंटेसेरेट पर भरोसा जताया है.

Goa Assembly Elections 2022: बीजेपी ने गोवा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को पहली लिस्ट में टिकट नहीं दिया है. इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि उत्पल के साथ पार्टी नेतृत्व की बातचीत जारी है. पार्टी ने उन्हें दो सीटों की पेशकश की है. उम्मीद है जल्दी ही मामला सुलझा लिया जाएगा. कल बीजेपी ने 34 उम्मीवारों की पहली सूची जारी की थी.

सैंकलिम से चुनाव लड़ेंगे सीएम सावंत

बीजेपी ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को सैंकलिम से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि उप मुख्‍यमंत्री मनोहर अजगांवकर को मडगांव से टिकट दिया है. पार्टी ने छह विधायकों के टिकट काटे हैं. सीएम सावंत ने कहा, ‘’मुझे एक बार फिर से सांकेलिम से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है. मुझे पूरा विश्वास है कि जनता मुझे एक बार फिर से चुनकर भेजेगी. गोवा में बीजेपी बहुमत की सरकार बनाएगी.’’

पणजी सीट से टिकट मांग रहे थे उत्पल पर्रिकर

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पुत्र उत्पल पर्रिकर को पणजी सीट से टिकट नहीं दिया गया है और पार्टी ने अपने वर्तमान विधायक अतनासियो मोंटेसेरेट पर भरोसा जताया है. बीजेपी ने मोंटेसेरेट की पत्नी को भी टिकट दिया है और उन्हें तालेगाव से टिकट दिया है. मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद इस सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के अतनासियो मोंटेसेरेट ने जीत दर्ज की थी. बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए थे. उत्पल इसी सीट से टिकट की मांग कर रहे थे.

इस बारे में पूछे जाने पर बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘‘वर्तमान में मोंटेसेरेट विधायक है, इसलिए उनका टिकट काटना उचित नहीं था. मनोहर पर्रिकर जी का परिवार हमारा परिवार है. उत्पल पर्रिकर से चर्चा हुई है. हमने उन्हें दो विकल्प दिए हैं. उन्होंने पहले विकल्प को खारिज कर दिया. दूसरे विकल्प पर उनसे चर्चा हो रही है. हम समझते हैं कि वह मान जाएंगे.’’

यह भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री Narendra Modi सोमनाथ मंदिर के पास बने नए सर्किट हाउस का करेंगे उद्घाटन, जानिए क्या है इसकी खासियत

Ind vs PAK T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप में 23 अक्टूबर को 'महामुकाबला', भारत और पाकिस्तान के बीच होगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!
ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!
ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget