एक्सप्लोरर

कर्नाटक के बाद कैराना में विपक्ष के बाजी मारने का डरः बीजेपी के लिए 'करो या मरो' की स्थिति

कैराना लोकसभा सीट पर बीजेपी की मृगांका सिंह और राष्ट्रीय लोक दल के तबस्सुम हसन में कांटे की टक्कर है. 28 मई को वोटिंग होगी और 31 तारीख को नतीजे आएंगे.

नई दिल्लीः कर्नाटक के बाद अब सबकी नज़रें कैराना के लोकसभा उप चुनाव पर हैं जहां बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता की अग्नि परीक्षा होगी. यूपी की इस लोकसभा सीट पर बीजेपी की मृगांका सिंह और राष्ट्रीय लोक दल के तबस्सुम हसन में कांटे की टक्कर है. बीजेपी सांसद हुकुम सिंह की मौत के बाद यहां चुनाव हो रहा है. 28 मई को वोटिंग होगी और 31 तारीख को नतीजे आएंगे. गोरखपुर और फूलपुर चुनाव हारने के बाद बीजेपी के लिए करो या मरो जैसे हालात हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ 22 और 24 मई को यहां चुनावी रैलियां करेंगे.

समाजवादी पार्टी की नेता तबस्सुम हसन आरएलडी की टिकट पर कैराना से चुनाव लड़ रही हैं. जाट और मुस्लिम वोटरों को एकजुट करने के लिए ऐसा किया गया है. मुज़फ्फरनगर दंगों के बाद से ही दोनों बिरादरी में छत्तीस का रिश्ता रहा है. कांग्रेस ने भी शुरुआती आनाकानी के बाद आरएलडी उम्मीदवार का समर्थन कर दिया है. बीएसपी ने उप चुनाव लड़ने से हाथ खड़े कर दिए हैं, ऐसे हालात में तबस्सुम हसन अब विपक्ष की साझा उम्मीदवार बन गयी हैं. उनके पीछे आरएलडी, समाजवादी पार्टी, बीएसपी और कांग्रेस की ताकत है.

लेकिन ग्राउंड पर विपक्ष की एकता नही दिख रही है. आरएलडी के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह और उनके बेटे जयंत चौधरी ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. पिता-पुत्र गांव गांव घूम रहे हैं. चौधरी की इज्जत दांव पर है. पिछले लोक सभा चुनाव में आरएलडी अपना खाता तक नहीं खोल पायी थी. विधानसभा चुनाव में एक ही सीट पर जीत मिली और वो विधायक भी बीजेपी में चले गए. पार्टी के प्रवक्ता और राष्ट्रीय सचिव साहेब सिंह भी तीन दिन पहले बीजेपी कैंप में चले गए.

समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने कैराना में डेरा डाल दिया है. लेकिन पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के वहां चुनाव प्रचार करने का अभी कोई कार्यक्रम नहीं बना है. जिस तरह से मायावती ने बीएसपी नेताओं की ड्यूटी फूलपुर और गोरखपुर में लगाई थी. अब तक ऐसा कुछ कैराना में नहीं दिख रहा है. बीएसपी के समर्थन से समाजवादी पार्टी दोनों उप चुनाव जीत पायी थी. कांग्रेस ने भी आधे अधूरे मन से आरएलडी को समर्थन दिया है. इलाके में पार्टी के सबसे ताकतवर नेता इमरान मसूद और हसन परिवार में पुरानी दुश्मनी रही है. सबसे बड़ी बात ये है कि ना तो मायावती और ना ही अखिलेश यादव चौधरी अजीत सिंह को भरोसे का साथी मानते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget