एक्सप्लोरर

'JDU तो...', बिहार चुनाव से पहले PK की बड़ी भविष्यवाणी, नरेंद्र मोदी का नाम ले भी किया बड़ा दावा!

Prashant Kishor On Bihar Elections: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां प्रशांत किशोर ने शुरू कर दी हैं. 2 अक्टूबर को वो अपनी पार्टी का ऐलान भी करने जा रहे हैं.

Bihar Assembly Elections: जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने सोमवार (30 सितंबर) को कहा जन सुराज का महत्वपूर्ण उद्देश्य बिहार को एक बेहतर विकल्प देना है. जन सुराज बिहार वासियों का अपना दल है. उन्होंने ये भी कहा कि 2 अक्टूबर को हमारे दल की औपचारिक घोषणा होगी और जब यह पार्टी बनेगी उस समय हमारे साथ 1 करोड़ से ज्यादा बिहारवासी हमारे साथ रहेंगे. 

प्रशांत किशोर ने कहा, "जन सुराज पार्टी का नेता वह होगा जिसको बिहार की जनता अपना नेता बनाना चाहती है. हमारी सबसे बड़ी चुनौती यह है कि बिहार की समस्या को कैसे दूर किया जाए. बिहार की जनता को अपने बच्चों के भविष्य के लिए इस बार मतदान करना है. जब बिहार के लोगों को समझा न लें हमारी यात्रा जारी रहेगी. हमारे लिए चुनाव जीतना बड़ा मकसद नहीं है बल्कि बिहार को बदलना मकसद है. बिहार के लोगों के जीवन में परिवर्तन लाना हमारा लक्ष्य है." 

जन सुराज का क्या होगा एजेंडा?

पार्टी के एजेंडे के बारे में बात करते हुए पीके ने कहा, "2025 के फरवरी-मार्च के महीने में हमारे दल का एजेंडा बताया जाएगा." वहीं, नीतीश कुमार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, "जेडीयू अब समाप्ति की और है, नीतीश कुमार अब इस स्तिथि में नहीं हैं कि वह बिहार को चला सकें. नीतीश कुमार के बाद जेडीयू भी समाप्त हो जाएगी. बिहार सरकार का जनता से कोई सरोकार नहीं है."

तेजस्वी यादव पर प्रशांत किशोर का हमला 

तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए जन सुराज के कर्ताधर्ता ने कहा, "तेजस्वी यादव की यही एक योग्यता है कि वह लालू के बेटे हैं. तेजस्वी यादव आरजेडी के नेता हैं और उसकी वजह है कि वह लालू यादव के बेटे हैं. इसके अलावा उनकी क्या योग्यता है, उनको बताना चाहिए. अगर किसी मुख्यमंत्री का बच्चा 10वीं कक्षा पास नहीं करता है तो यह शिक्षा के बारे में उनके रवैये को दर्शाता है. तेजस्वी यादव खुद पढ़े लिखें नहीं हैं तो वह कैसे बिहार के बच्चों के बारे में बात करेंगे. अगर वह संसाधन के अभाव में नहीं पढ़ पाते तो बात अलग होती लेकिन ऐसा तो कुछ नहीं था बल्कि उनका शिक्षा में कोई रूचि ही नहीं थी."

बीजेपी को भी लिया निशाने पर 

बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, "बिहार में बीजेपी के पास कोई चेहरा नहीं है. बीजेपी वाले आज बिहार में नीतीश कुमार के साथ लड़ रहे हैं. बीजेपी के नेताओं को भी मालूम है कि नीतीश के साथ लड़कर वह जीत नहीं सकते हैं. बस इसलिए साथ हैं क्योंकि केंद्र में उनको सरकार चलानी है. आज बिहार बीजेपी के कई नेता भी जन सुराज के साथ आ रहें हैं. मोदी जी अब कमजोर हो गए हैं और देश में अब उनकी कोई बात नहीं मान रहा है. ऐसा ही हाल कांग्रेस का भी है. बिहार में कांग्रेस का तो कोई वजूद ही नहीं है." 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: PK बिहार में पलट देंगे NDA का पूरा खेल? चुनाव अगले साल पर कर दिया वो बड़ा ऐलान जो हिला देगा सबको!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget