एक्सप्लोरर

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा की हार से कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को झटका

देवगौड़ा कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार थे. उन्होंने अपना गढ़ और हासन सीट अपने पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना के लिए छोड़ने के बाद आखिरी क्षणों में तुमकुर से चुनाव लड़ने का विकल्प चुना था.

बेंगलुरूः पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा की तुमकुर लोकसभा सीट से हार के साथ कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस को एक बड़ा झटका लगा है. चुनाव आयोग ने बताया कि देवगौड़ा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी उम्मीदवार से 13,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हार गए. देवगौड़ा कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार थे. उन्होंने अपना गढ़ और हासन सीट अपने पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना के लिए छोड़ने के बाद आखिरी क्षणों में तुमकुर से चुनाव लड़ने का विकल्प चुना था. आयोग के ब्यौरे के मुताबिक बीजेपी के एस बासवराज को 5,96,127 वोट मिले, जबकि देवगौड़ा को 5,82,788 मिले. तुमकुर में चुनावी मुकाबला लिंगायत और वोक्कालिगा समुदायों के बीच तकरार के तौर पर भी देखा गया. ये दोनों कर्नाटक में वर्चस्व रखने वाले समुदाय हैं. बासवराज लिंगायत समुदाय से जबकि देवगौड़ा वोक्कालिगा समुदाय से हैं. गौरतलब है कि देवगौड़ा ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की ओर भी इशारा किया था और यह संभवत: उनका आखिरी चुनाव था. कांग्रेस ने सीटों के बंटवारे के समझौता के तहत तुमकुर सीट सहयोगी दल के लिए छोड़ी थी. इस सीट पर बासवराज ने 2014 के चुनाव में कांग्रेस के मुद्दहनुमनगौड़ा को 74,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'

अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'

क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...

'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?

Embed widget