एक्सप्लोरर

Bengal Panchayat Elections 2023: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर बीजेपी भेजेगी डेलिगेशन, रविशंकर प्रसाद करेंगे नेतृत्व

WB Panchayat Election 2023: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद दोबारा मतदान हो रहा है. वहीं बीजेपी दिल्ली से एक प्रतिनिधि मंडल राज्य भेज रही है.

West Bengal Panchayat Elections 2023: पश्चिम बंगाल में शनिवार (08 जुलाई) को पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद सोमवार (10 जुलाई) को फिर से मतदान हो रहा है. ये मतदान कुल 697 बूथों पर हो रहा है. राज्य से आईं हिंसा की वारदातों के बाद चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया. ताजा घटनाक्रम में हिंसा की जांच के लिए बीजेपी एक डेलिगेशन भेजने वाली है. जो मंगलवार (11 जुलाई) को पहुंच रहा है.

ये डेलिगेशन बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल भेजा जाएगा. जिसमें बीजेपी के 3 सांसद डॉ. राजदीप रॉय, सत्यपाल सिंह और रेखा वर्मा भी शामिल रहेंगे. ये प्रतिनिधि मंडल मंगलवार (11 जुलाई) की सुबह कोलकाता पहुंचेगा और हिंसाग्रस्त इलाकों और में जाकर हाल जानेगा.

बीजेपी अध्यक्ष को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

इस डेलिगेशन को जिम्मेदारी दी गई है कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर एक रिपोर्ट बनाकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपी जाए. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन पार्टी जल्दी ही इसकी घोषणा करने वाली है.

इस बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस दिल्ली पहुंचे हैं जो गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं. इसको लेकर अधिकारियों का कहना है कि राज्यपाल हिंसा की रिपोर्ट अमित शाह को सौंप सकते हैं.

हिंसक घटनाओं के बाद दोबारा हो रहा मतदान

पश्चिम बंगाल में 19 जिलों के 696 बूथों पर सोमवार सुबह 7 बजे पुनर्मतदान जारी है. यहां हिंसा के बीच करीब 18 लोगों की मौत के बाद पंचायत चुनाव के लिए मतदान रद्द घोषित कर दिया गया था. हर बूथ पर राज्य पुलिस के अलावा चार केंद्रीय बल के जवान तैनात होंगे. जिन जिलों में पुनर्मतदान हो रहा है, हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 175 बूथ हैं, इसके बाद मालदा में 109 बूथ हैं.

ये भी पढ़ें: WB Panchayat Election 2023: दोबारा मतदान को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने EC को लिखी चिट्ठी, कहा- पर्याप्त सुरक्षा बलों की हो तैनाती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget