एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: बबीता फोगाट के चुनावी 'दंगल' में उतरने से इसलिए दिलचस्प हुई दादरी की लड़ाई

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बबीता फोगाट बीजेपी में शामिल हुई थीं. बबीता के अलावा बीजेपी ने दो और खिलाड़ियों को टिकट दिया है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में बड़ा दांव खेलते हुए दादरी विधानसभा सीट पर पहलवान बबीता फोगाट को मैदान में उतारा है. दादरी विधानसभा सीट बीजेपी के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले चार चुनावों में कोई भी पार्टी लगातार नहीं जीती है. बीजेपी उम्मीदवार बबीता के खिलाफ जननायक जनता पार्टी के सतपाल सांगवान और कांग्रेस के नृपेंद्र सिंह जैसे कद्दावर नेता मैदान में है. ये दोनों ही नेता पूर्व में दादरी सीट पर दो हजार से कम मतों के अंतराल से विजयी हो चुके हैं.

बबीता फोगाट 'दंगल' फिल्म के बाद देश के हर घर का जाना-पहचाना नाम बन गई थीं. यह फिल्म उनके पिता एवं जाने-माने कुश्ती कोच महावीर फोगाट तथा उनकी बहन गीता के संघर्ष के बारे में है. राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता बबीता जब चुनाव प्रचार पर निकलती हैं तो गांवों में उनका जोरदार स्वागत होता है.

उनका कहना है, ''जब-जब मैं पदक लेकर घर लौटी तो मुझे यहां बहुत अधिक प्यार और सम्मान मिला. इससे मुझे प्रेरणा मिली कि मैं और अधिक समर्पण के साथ अगली पारी में जाऊं.'' बबीता का कहना है, ''अब जब मैं राजनीति के दंगल में आ गई हूं तो मुझे उसी तरह के प्यार और समर्थन की जरूरत है.''

तीन खिलाड़ियों पर बीजेपी ने लगाया है दांव

बबीता बीजेपी द्वारा इस बार के विधानसभा चुनाव मैदान में उतारे गए तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं. बीजेपी ने पहलवान योगेश्वर दत्त को सोनीपत की बड़ौदा सीट से तथा पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह को कुरुक्षेत्र की पिहोवा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.

बबीता के समर्थन में पीएम मोदी मंगलवार 15 अक्टूबर को रैली संबोधित कर सकते हैं. दादरी विधानसभा सीट से कुल 17 उम्मीदवार मैदान में हैं. चरखी दादरी को मनोहर लाल खट्टर सरकार ने राज्य का 22वां जिला बनाया था.

बबीता को चुनौती देने वालों में सोमबीर भी शामिल हैं जो पिछली बार बहुत कम मतों से हार गए थे. बीजेपी का टिकट नहीं मिलने पर सोमबीर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. अन्य प्रतिद्वंद्वी सतपाल सांगवान कांग्रेस द्वारा दादरी से टिकट न दिए जाने पर जेजेपी में शामिल हो गए थे. मौजूदा विधायक राजदीप फोगाट ने भी पाला बदल लिया. वह पिछली बार इनेलो के टिकट पर निर्वाचित हुए थे, लेकिन पिछले साल जेजेपी में शामिल हो गए.

महाराष्ट्र: राज ठाकरे के सियासी करियर का उठना, गिरना और फिर खड़े होने का संघर्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget