एक्सप्लोरर

'निर्वाचित होने के बाद पार्टी के साथ रहेंगे' उद्धव गुट-शरद पवार के नेताओं से लिखवाए गए शपथ पत्र

Assembly Elections 2024: एनसीपी (एसपी) और शिवसेना (उद्धव गुट) के नेताओं से शपथ पत्र लिखवाए गए हैं. हलफनामे में लिखा है कि निर्वाचित होने के बाद सभी नेता पार्टी के साथ रहेंगे. 

Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शनिवार (23 नवंबर) 8 बजे से से शुरू हो गई है. महाराष्ट्र में जहां एक चरण में 288 सीटों पर वोटिंग की गई तो वहीं झारखंड की 81 सीटों पर मतदान किया गया. एग्जिट पोल के आंकड़े महाराष्ट्र और झारखंड में NDA की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं. 

हलफनामे में क्या लिखा है? 

अब इसी बीच उद्धव गुट और शरद पवार के नेताओं से एक अहम कदम उठाने की बात कही गई है. दरअसल, एनसीपी (एसपी) और शिवसेना (उद्धव गुट) के नेताओं से शपथ पत्र लिखवाए गए हैं. हलफनामे में लिखा है कि निर्वाचित होने के बाद सभी नेता पार्टी के साथ रहेंगे. 

सूत्रों के मुताबिक, पहले पार्टी में हुई टूट को ध्यान में रखते हुए भविष्य में दोबारा टकराव न हो, इसका ख्याल दोनों पार्टियों की ओर से रखा जा रहा है. 

कौन-कितनी सीटों पर लड़ रहा चुनाव? 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की कुल 288 सीटों पर बीजेपी 148 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. शिवसेना (शिंदे गुट) 80 सीटें, एनसीपी (अजित पवार) 65 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इसके अलावा कांग्रेस 125 सीटें, एनसीपी (एसपी) 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इसके साथ ही शिवसेना (उद्धव गुट) 75 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. 

महायुति गठबंधन से बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं. इसके अलावा दूसरे नंबर पर एकनाथ शिंदे (शिवसेना-शिंदे गुट) के जो वर्तमान मुख्यमंत्री हैं. वहीं, अजित पवार (एनसीपी गुट) भी संभावित विकल्प के रूप में हैं.  

महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन की बात की जाए तो यहां से उद्धव ठाकरे (शिवसेना उद्धव गुट) प्रमुख चेहरा हैं. एनसीपी के वरिष्ठ नेता शरद पवार भी हैं. हालांकि कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए अभी तक कोई भी चेहरे का दावा नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें:-

Assembly Election Results 2024 Live: झारखंड-महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ दल का बचेगा ताज या विपक्ष करेगा राज? आज हो जाएगा साफ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget