एक्सप्लोरर

पंजाब में जीत के बाद AAP ने बुलाई विधायक दल की पहली बैठक, भगवंत मान को चुना गया विधायक दल का नेता

Election News Live: बीजेपी ने यूपी-उत्तराखंड समेत चार राज्यों में शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को राज्य की गद्दी पर बैठा दिया है. पल-पल अपडेट्स के लिए बने रहिए...

Key Events
Assembly Election Result 2022 Live Updates BJP win 4 states AAP in Punjab PM Modi Mega Raod Show पंजाब में जीत के बाद AAP ने बुलाई विधायक दल की पहली बैठक, भगवंत मान को चुना गया विधायक दल का नेता
arvind_kejriwal_bhawant_mann

Background

Election News Live: भाजपा ने राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले राज्य उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में अपनी सत्ता बरकरार रखी, जबकि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने तीन चौथाई बहुमत के साथ पंजाब में ‘‘प्रचंड जीत’’ हासिल की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की बदौलत ‘नया इतिहास’ रचते हुए करीब तीन दशकों बाद उत्तर प्रदेश में निवर्तमान सरकार की सत्ता में वापसी हुई है. इसके साथ ही, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए होली का जश्न मनाने का मौका एक सप्ताह पहले आ गया.

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में अपने जबरदस्त प्रदर्शन के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले विपक्षी खेमे में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं, कांग्रेस का शासन अब केवल राजस्थान और छत्तीसगढ़ तक सिमट गया है. मोदी ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह नतीजे पार्टी के ‘‘गरीब हितैषी और अति सक्रिय शासन’’ पर जनता की ‘‘बड़ी मजबूत मुहर’’ है. उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग उत्तर प्रदेश को जाति के चश्मे से देखते हैं, वे इसका अपमान करते हैं. राज्य के लोगों ने 2014 से हर बार विकास की राजनीति के लिए वोट दिया है.’’

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप को दिल्ली के बाहर अप्रत्याशित जनादेश और गोवा में दो सीटों से विपक्षी खेमे में पार्टी की मजबूत स्थिति बनने की संभावना है. केजरीवाल ने पंजाब में पार्टी के प्रदर्शन को ‘‘क्रांति’’ बताया. अगले लोकसभा चुनाव के पहले फरवरी और मार्च में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम लोगों के मिजाज को भांपने का भी मौका था। चुनावी मुकाबले में सभी राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा.

कांग्रेस को ना केवल पंजाब में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा, बल्कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी सीट नहीं बचा पाए. गांधी भाई-बहनों, राहुल और प्रियंका के जोरदार चुनाव प्रचार अभियान के बावजूद पार्टी उत्तर प्रदेश में केवल दो सीटें हासिल कर सकी. अब कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी भी दो राज्यों में सत्ता में होगी. कांग्रेस की हार से 2024 के लोकसभा चुनावों के पहले भाजपा के खिलाफ व्यापक गठबंधन तैयार करने की पार्टी की नेतृत्व क्षमता पर भी असर पड़ सकता है.

22:29 PM (IST)  •  11 Mar 2022

अनुराग ठाकुर बोले - तेजी से चल रहा कांग्रेस मुक्त भारत

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चुनाव नतीजों पर कहा कि, कांग्रेस मुक्त भारत तेजी से चल रहा है. 403 सीट वाले राज्य में कांग्रेस 3 सीट भी नहीं जीत पाती. बंगाल में खाता नहीं खोल पाती. कई राज्यों में सालों से हारती चली जाती है. कांग्रेस भारतीय राजनीति के मानचित्र पर है की नहीं है यह एक बड़ा प्रश्न खड़ा हो गया.

20:44 PM (IST)  •  11 Mar 2022

अरविंद केजरीवाल ने गोवा से निर्वाचित विधायकों से की मुलाकात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा के नवनिर्वाचित आप विधायकों से मुलाक़ात की. CM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, "उन्हें जीत की बधाई. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और मुझे यकीन है कि वे गोवा के लोगों की सभी उम्मीदों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे."

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget