एक्सप्लोरर

Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में पिछली बार इन्हें मिली थी सबसे ज्यादा वोटों से जीत

Election News: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. तारीखों का ऐलान हो चुका है. अब यहां चुनाव नतीजों को लेकर अटकलों का बाजार भी गर्म होने लगा है.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: पांच राज्यों में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद अब चुनाव प्रचार का दौर शुरू हो गया है. इन राज्यों में सभी राजनीतिक दलों ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है. हर कोई जीत की उम्मीद लिए जनता के सामने वादों की झड़ी लगा रहे हैं. जीत-हार का फैसला 3 दिसंबर को होगा.

पर चुनावी मैदान में उतरने से पहले सभी दल पिछले चुनाव के प्रदर्शन, जीत-हार के अंतर को जरूर चेक कर रहे हैं, ताकि वो उसी हिसाब से रणनीति बना सकें. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के उन उम्मीदवारों के बारे में जिन्हें सबसे ज्यादा वोटों से जीत मिली थी.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018

बात मध्य प्रदेश की करें तो यहां 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट से जीतने का रिकॉर्ड इंदौर-2 सीट से चुनाव लड़े रमेश मैंदोला ने बनाया था. BJP के रमेश मेंदोला ने कांग्रेस के उम्मीदवार को करीब 71 हजार वोटों से हराया था. खास बात ये है कि मैंदोला ने साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में भी सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड बनाया था.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018

2018 में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की थी. विधानसभा की 90 सीटों में से 67 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. यही नहीं, सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड भी कांग्रेस के प्रत्याशी के नाम गया था. 2018 में वर्धा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने बीजेपी के प्रत्याशी को सबसे ज्यादा 59,284 वोटों से हराया था. बड़े अंतर से जीत के मामले में दूसरे नंबर पर भी कांग्रेस के ही उम्मीदवार रहे. राजिम से अमितेश शुक्ला ने तब 58,132 मतों से जीत हासिल की थी.

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में भारतीय जनता पार्टी बेशक सत्ता से बाहर हो गई थी, लेकिन सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड बीजेपी के उम्मीदवार ने ही बनाया था. तब बीजेपी के कैलाश चंद्र मेघवाल ने शाहपुरा भीलवाड़ा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार को रिकॉर्ड 74542 वोटों से हराया था. यहां सबसे ज्यादा वोटों से जीत के मामले में दूसरे नंबर पर कांग्रेस के पृथ्वीराज थे, जिन्होंने बीजेपी प्रत्याशी को 73306 वोटों से मात दी थी.

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ कांग्रेस कब जारी करेगी कैंडिडेट्स की लिस्ट? सीएम भूपेश बघेल ने बताई फाइनल डेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget