एक्सप्लोरर

Election Result 2023: नतीजों से पहले 5 राज्यों की तस्वीर साफ, एग्जिट पोल में कहां लग रहा BJP को झटका, कहां बड़े उलटफेर का इशारा, एक क्लिक में जानिए

Assembly Election 2023: इस बार सबसे बड़ा उलटफेर तेलंगाना में होता दिख रहा है. यहां राज्य के गठन के बाद से लगातार दो बार से सत्ता में बैठी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को इस बार हार मिलती दिख रही है.

Assembly Election 2023 News: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना के चुनावी नतीजे रविवार (3 दिसंबर) को और मिजोरम के चुनाव परिणाम सोमवार (4 दिसंबर) को आ जाएंगे. चुनाव परिणाम से पहले आए अलग-अलग एग्जिट पोलों के नतीजों ने काफी हद तक तस्वीर साफ भी कर दी है. हालांकि एग्जिट पोल हमेशा सही ही नहीं होते, लेकिन आमतौर पर यह नतीजों के आसपास रहते हैं.

अगर आप इस बार के चुनाव के एग्जिट पोल पर नजर डालें तो एबीपी-सी वोटर ने मध्य प्रदेश में बीजेपी को 88-112 सीटें, कांग्रेस को 113-137 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. वहीं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 41-53 सीटें, जबकि बीजेपी को 36-48 सीटें मिलने का अनुमान है. राजस्थान में कांग्रेस को 71-91 सीटें, तो बीजेपी को 94-114 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. तेलंगाना में कांग्रेस को 49-65 सीटें और बीआरएस को 38-54 सीटें मिलने का अनुमान है. मिजोरम में एमएनएफ को 15-21 तो जेडपीएम को 12-18 सीटें मिलने का अनुमान है.

बीजेपी को इन जगहों पर लग सकता है बड़ा झटका

एग्जिट पोल के आंकड़ों की मानें तो अभी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सबसे बड़ा झटका छत्तीसगढ़ में लग रहा है. यहां की विधानसभा छोटी है और पार्टी को उम्मीद थी कि वह करप्शन के मुद्दे को लेकर यहां आसानी से जीत हासिल कर लेगी, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है. अधिकतर एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिखाया गया है, ऐसे में यह बीजेपी के लिए बड़ा झटका है.

तेलंगाना से भी बीजेपी के लिए अच्छी खबर नहीं है. यहां कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ रही है. दूसरे नंबर बीआरएस रहेगी, लेकिन तेलंगाना में खुद को किंगमेकर साबित करने का टारगेट लेकर चलने वाली बीजेपी 5-7 सीट से ऊपर जाती नहीं दिख रही है.

तेलंगाना में हो सकता है सबसे बड़ा उलटफेर

इस बार सबसे बड़ा उलटफेर तेलंगाना में होता दिख रहा है. यहां राज्य के गठन के बाद से लगातार दो बार से सत्ता में बैठी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को इस बार हार मिलती दिख रही है. यहां कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करने को तैयार है. ऐसा होता है तो यह मौजूदा सीएम और बीआरएस के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव के लिए भी बड़ी हार होगी.

ये भी पढ़ें

'...Melodi', पीएम मोदी संग सेल्फी शेयर कर बोलीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget