एक्सप्लोरर

C-VIGIL App: चुनाव आचार संहिता का हो रहा है उल्लंघन तो आप भी C-VIGIL ऐप से मिनटों में कर सकते हैं शिकायत, जानिए पूरा तरीका

Election News: हर चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले आते हैं. ऐसे मामलों में सबसे बड़ी समस्या समय रहते चुनाव आयोग तक शिकायत न पहुंचना है. पर अब आम आदमी भी C-VIGIL ऐप से शिकायत कर सकता है.

How C-Vigil App Work: पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग की तरफ से पिछले दिनों तारीखों की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है. आचार संहिता में कई तरह के नियम होते हैं, जिनका पालन उम्मीदवारों को चुनाव होने तक करना पड़ता है. चुनाव आयोग का भी पूरा फोकस आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने पर होता है. पर कई प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए इनका उल्लंघन करते हैं.

इनसे निपटने के लिए ही चुनाव आयोग ने पिछले कुछ साल से तकनीक का सहारा लेना शुरू किया है. इस कड़ी में आयोग का एक ऐप काफी कारगर साबित हो रहा है. जी हां, हम बात कर रहे हैं चुनाव आयोग के सी-विजिल (C-VIGIL) ऐप की. इस ऐप के जरिये आम लोग भी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं. हम आपको बताएंगे इस ऐप को यूज करने का पूरा तरीका.

पहले करें डाउनलोड

इस ऐप को आप प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. अगर आप एंड्रॉयड मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हैं तो आपको प्ले स्टोर पर जाकर C-VIGIL लिखना होगा. इसके बाद इंस्टॉल पर क्लिक करें. अगर आप आईफोन यूजर हैं तो आपको ऐप स्टोर पर जाकर यही प्रोसेस फॉलो करना होगा.

इस तरह कर सकेंगे शिकायत

  • ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको इसे ओपन करके अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के दौरान जब आप ऐप खोलेंगे तो सबसे पहले लैंग्वेज सेलेक्ट करने का विकल्प आएगा. कोई एक लैंग्वेज चुनकर आगे बढ़ें.
  • अब दूसरे पेज पर डिस्क्लेमर होगा, जिसके नीचे I Agree का चेक बॉक्स होगा. इसे सेलेक्टर करें और इसके आगे लिखे नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब आपसे आपका मोबाइल नंबर मांगा जाएगा, मोबाइल नंबर डालकर सेंड ओटीपी पर क्लिक करें. अगर आप अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन नहीं चाहते हैं तो सेंड ओटीपी के नीचे लिखे Anonymous ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने इमेज, वीडियो और ऑडियो अपलोड करने का विकल्प आएगा.
  • अगर आपके पास आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा कोई भी वीडियो, ऑडियो या इमेज है तो उसे संबंधित कैटिगरी में अपलोड करके सब्मिट कर दें.
  • इस तरह आपकी शिकायत सीधे चुनाव आयोग तक पहुंच जाएगी.
  • यहां इस बात का ध्यान रखें कि यह ऐप ऑटोमेटिक लोकेशन रीड करता है और उसी एरिया में काम करता है जहां चुनाव होना है. मान लीजिए आप अभी दिल्ली में हैं और इस ऐप पर कुछ अपलोड करना चाहेंगे तो वह नहीं हो पाएगा. इस स्थिति में आपके सामने एक मैसेज आएगा कि अभी इस एऱिया में कोई चुनाव नहीं है.

100 मिनट के अंदर कार्रवाई का दावा

चुनाव आयोग का कहना है कि अगर कोई भी व्यक्ति इस ऐप के जरिये आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करता है तो हमारी टीम 100 मिनट के अंदर उस शिकायत पर कार्रवाई करेगी. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी. चुनाव आयोग ऐप पर ही शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी अपडेट करता रहेगा.

ये भी पढ़ें

Arab-Israel Relationship: इजरायल-हमास की जंग की चोट अरब से रिश्तों पर, अमेरिकी प्रयास भी हुए विफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget