एक्सप्लोरर

Assembly Election 2023: मिजोरम और छत्तीसगढ़ में मतदान से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, इस तारीख से एग्जिट पोल दिखाने पर लगाई रोक

Election Commission News: 7 नवंबर को मिजोरम में की 40 सीटों के लिए मतदान है, तो वहीं छत्तीसगढ़ की 20 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान भी 7 को ही होगा. छत्तीसगढ़ की बाकी 70 सीटों के लिए 17 को मतदान होगा.

Election Commission Bans Exit Poll: चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में इस महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक अहम फैसला लिया है. आयोग ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर 7 नवंबर की सुबह 7 बजे से 30 नवंबर की शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल को दिखाने, छापने और इसका प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

चुनाव आयोग ने इस संबंध में जारी आदेश में कहा है, उक्त धारा की उप-धारा (2) के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए 7 नवंबर 2023 (मंगलवार) को सुबह 7:00 बजे से 30 नवंबर 2023 (गुरुवार) को शाम 6:30 बजे के बीच की अवधि को अधिसूचित करता है. इस अवधि के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल मीडिया के जरिये एग्जिट पोल आयोजित करना या उन्हें प्रकाशित या प्रचारित करना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा.

अगर किसी ने किया उल्लंघन तो होगी सजा

चुनावी आयोग ने अपने नोटिफिकेशन में यह भी कहा है कि, अगर कोई भी व्यक्ति इस धारा के प्रावधानों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है, तो उसे दो साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है.

7 नवंबर को मिजोरम और छत्तीसगढ़ में मतदान

बता दें कि 7 नवंबर को मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटों के लिए मतदान है, तो वहीं छत्तीसगढ़ की 20 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान भी 7 नवंबर को ही होगा. इसके बाद छत्तीसगढ़ की बाकी बची 70 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा. इसी के साथ 17 नवंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए मतदान होगा. राजस्थान विधानसभा के लिए 25 नवंबर को और तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा. इसके बाद पांचों राज्यों के वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी.

16 करोड़ वोटर्स कर सकेंगे मतदान

बता दें कि यह चुनाव काफी अहम होंगे. दरअसल, अगले साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव भी होने हैं. ऐसे में राजनीतिक एक्सपर्ट इस चुनाव को सत्ता का सेमीफाइनल भी मान रहे हैं.  वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक इन चुनावों में करीब 16 करोड़ मतदाता वोट देने के पात्र हैं.

ये भी पढ़ें

5 साल में कितनी बढी शिवराज सिंह चौहान की दौलत, सीएम से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्‍नी साधना सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget