एक्सप्लोरर

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक नतीजों पर ओवैसी का पहला बयान, कांग्रेस को लेकर कह दी बड़ी बात

Karnataka Election Result 2023: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेगी.

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है. इस बीच कांग्रेस की जीत पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का पहला बयान सामने आया है. रविवार (14 मई) को ओवैसी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेगी.

ओवैसी ने कहा, "कर्नाटक के जो नतीजे सामने आए, उसमें हमारी पार्टी के दो उम्मीदवार थे... मैं जनता का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने हमारी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट दिया, हालांकि हम जीत नहीं पाए. हम और मेहनत करेंगे... हमारे हौसले पस्त नहीं होने वाले हैं."   

AIMIM को मजबूत करने का काम जारी रहेगा

हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "कर्नाटक की जनता ने जो फैसला लिया है उसने कांग्रेस को सत्ता दी है. हम उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस लोगों से किए गए अपने वादों को पूरा करेगी. हालांकि, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में एआईएमआईएम को मजबूत करने का काम जारी रहेगा."

कांग्रेस को मिली बड़ी जीत

बता दें कि कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के नतीजे 13 मई को घोषित किए गए, जिसमें कांग्रेस ने बंपर जीत हासिल करते हुए 135 सीट जीतीं हैं. बीजेपी केवल 66 सीटों पर ही सिमट गई और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के जनता दल (सेक्यूलर) ने 19 सीटें जीती हैं. आठ बार के विधायक शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा सार्वजनिक रूप से जाहिर की है. 

कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक

इस बीच कर्नाटक में मुख्यमंत्री को चुनने के लिए रविवार को बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक चल रही है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री के लिए राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया का नाम सबसे आगे चल रहा है. 

ये भी पढ़ें: CBI Director: डीके शिवकुमार ने जिन्हें कहा था ‘नालायक’, वही बनने जा रहे हैं सीबीआई के डायरेक्टर, जानिए प्रवीण सूद के बारे में

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget