एक्सप्लोरर

Assembly Election: 2024 में लोकसभा चुनाव के आसपास इन राज्यों की विधानसभा के लिए भी होंगे मतदान, जानिए अभी क्या है स्थिति

Election News: आंध्र प्रदेश में अभी YSR कांग्रेस की सरकार है. यहां जगन मोहन रेड्डी सीएम हैं. अरुणाचल प्रदेश में BJP सत्ता में है और पेमा खांडू सीएम हैं. वहीं ओडिशा में BJD के नवीन पटनायक सीएम हैं.

Assembly Election in 2024: चुनावों के लिहाज से 2023 और 2024 काफी महत्वपूर्ण है. इस साल जहां अभी तक त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और कर्नाटक में सफलतापूर्वक विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, तो वहीं नवंबर-दिसंबर में मिजोरम, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होंगे.

इसके बाद 2024 में लोकसभा चुनाव होगा, जिसे लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गईं हैं. साल 2024 में सिर्फ लोकसभा चुनाव ही नहीं, बल्कि 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे. यहां हम आपको बताएंगे उन्हीं राज्यों के बारे में जहां अगले साल चुनाव होने हैं और वहां अभी क्या स्थिति है.

1. आंध्र प्रदेश चुनाव 2024: (कार्यकाल 12 जून 2019 - 11 जून 2024)

आंध्र प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 11 जून तक है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यहां जून से पहले विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. 175 सदस्यों वाली आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए अप्रैल 2019 में हुए चुनाव में वाईएसआरसीपी को 175 में से 151 सीटें मिलीं थीं, जबकि तेलुगु देशम पार्टी को 23 सीटें मिलीं थीं. वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री बने थे.

2. अरुणाचल प्रदेश चुनाव 2024: (कार्यकाल 3 जून 2019 - 2 जून 2024)

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव अप्रैल 2024 में या उससे पहले होने की उम्मीद है. अप्रैल 2019 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य विधानसभा की 60 सीटों में से 41 सीटें हासिल की थीं, उसके बाद जेडी (यू) को 7, एनडीईपी को 5 और कांग्रेस को 4 सीटें मिली थीं. चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में सरकार बनाई और पेमा खांडू मुख्यमंत्री बने.

3. ओडिशा चुनाव 2024: (कार्यकाल 25 जून 2019 - 24 जून 2024)

147 सदस्यों वाली ओडिशा विधानसभा के लिए जून 2024 से पहले चुनाव होने की उम्मीद है. यहां अप्रैल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल को 112 सीटें मिलीं थीं. इसके बाद बीजेपी ने 23 और कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी. नवीन पटनायक अभी मुख्यमंत्री हैं.

4. सिक्किम चुनाव 2024: (कार्यकाल 3 जून 2019 - 2 जून 2024)

सिक्किम विधानसभा चुनाव अप्रैल 2024 से पहले होने की उम्मीद है. 32 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए अप्रैल 2019 में हुए चुनावों में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 17 सीटें, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 14 सीटें जीतीं. चुनाव के बाद, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने सरकार बनाई और प्रेम सिंह तमांग मुख्यमंत्री बने.

5. हरियाणा चुनाव 2024: (कार्यकाल 4 नवंबर 2019 - 4 नवंबर 2024)

हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं. यहां के लिए अक्टूबर 2024 से पहले वोटिंग की उम्मीद है. पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था और इसमें भाजपा को 40 सीटें मिली थीं. पार्टी ने जननायक जनता पार्टी (10 सीटें) और सात निर्दलीय विधायकों के साथ चुनाव बाद गठबंधन में सरकार बनाई. कांग्रेस 31 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि क्षेत्रीय क्षत्रप इनेलो केवल 1 सीट हासिल कर सकी. भाजपा के मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बने थे.

6. महाराष्ट्र चुनाव 2024: (कार्यकाल 27 नवंबर 2019 - 26 नवंबर, 2024)

महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सदस्य हैं. यहां अक्टूबर 2024 से पहले चुनाव हो सकते हैं. पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था. तब बीजेपी को 105 सीटें और शिवसेना को 56 सीटें मिली थीं. विवाद की वजह से शिवसेना ने एनडीए से गठबंधन तोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई. उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने. हालांकि बाद में शिवसेना के एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायकों ने बागी होकर बीजेपी के साथ सरकार बना ली. शिवसेना दो हिस्सों में बंट गई.

ये भी पढ़ें

Khalistan Movement: भारत ने कुचला खालिस्तान आंदोलन, फिर कनाडा में कैसे एक्टिव हो गया ये मूवमेंट? पढ़िए पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget