एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: अमित शाह बोले- राम का नाम भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में लिया जाएगा

Lok Sabha Election 2019: अमित शाह ने एनआरसी लागू करने की बीजेपी सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया.

Lok Sabha Election 2019: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. अमित शाह का कहना है कि ममता बनर्जी राज्य में लोगों को जय श्री राम का उद्घोष नहीं करने दे रही हैं. उन्होंने हैरानी जताई कि अगर राम का नाम भारत में नहीं, तो क्या पाकिस्तान में लिया जायेगा.

एक चुनावी सभा में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव राज्य में लोकतंत्र बहाल करने के लिये है. बीजेपी यहां 42 लोकसभा सीटों में से 23 से अधिक सीटें जीतेगी.

शाह ने कहा, ''भगवान राम भारत की संस्कृति का हिस्सा हैं, क्या कोई उनका नाम लेने से किसी को रोक सकता है? मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि अगर श्रीराम का नाम भारत में नहीं लिया जायेगा तो क्या यह पाकिस्तान में जपा जायेगा.''

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें यह नजर आ रहा है कि बनर्जी शनिवार को पश्चिम मिदनापुर जिले में एक जगह पर अपनी कार रोकती हैं और वहां जय श्री राम का उद्घोष कर रहे लोगों को खदेड़ देती हैं. मुख्यमंत्री का काफिला उसी इलाके से होकर गुजर रहा था.

शाह ने दावा किया, ''नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में पश्चिम बंगाल को 4,24,800 करोड़ रुपये दिये लेकिन यह जनता तक नहीं पहुंचा बल्कि सिंडिकेट को पहुंच गया.''

उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए 2 सरकार के तहत राज्य को सिर्फ 1,32,000 करोड़ रुपये आवंटित किये गए थे. बीजेपी प्रमुख ने बांग्लादेश से आये अवैध प्रवासियों को देश से हटाने के लिये राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लागू करने की अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता को भी दोहराया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget