एक्सप्लोरर

अमित शाह ने अहमदाबाद में रोड शो किया, ‘पूरा कश्मीर हमारा है’ के नारे लगवाए

अहमदाबाद: उन्हें गांधीनगर सीट से बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के स्थान पर उतारा गया है. आडवाणी साल 1998 से इस सीट पर जीतते रहे हैं. यह शाह का पहला लोकसभा चुनाव है.

अहमदाबाद: बीजेपी अध्यक्ष और पार्टी के गांधीनगर से उम्मीदवार अमित शाह ने शनिवार को यहां रोडशो किया जहां उन्होंने लोगों से ‘‘पूरा कश्मीर हमारा है’’ के नारे लगाने के लिए कहा. पीडीपी प्रमुख और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हाल ही में शाह की आलोचना की थी कि वह कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने का ‘‘दिवास्वप्न’’ देख रहे हैं. इसके बाद शाह ने कश्मीर के नारे लगवाए.

शाह ने पार्टी के 39वें स्थापना दिवस पर अपने चुनाव प्रचार अभियान के तौर पर शहर में रोडशो किया. अहमदाबाद के सरखेज इलाके से सुबह करीब नौ बजे शुरू हुए रोडशो से पहले शाह ने जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय और श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया.

शाह ने वहां मौजूद लोगों से ‘‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है, सारा का सारा हमारा है’’ के नारे लगाने के लिए कहा. शाह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघानी के साथ एक खुले वाहन में रोडशो शुरू किया. रोडशो अहमदाबाद शहर के कई हिस्सों से होकर गुजरा जो गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है.

वेजलपुर, आनंदनगर, जीवराज पार्क, मानसी क्रॉस रोड इलाकों के अलावा रोडशो मुस्लिम बहुल जुहापुरा इलाके से भी होकर गुजरा. यह दोपहर करीब एक बजे वस्त्रपुर इलाके में हवेली पर खत्म हुआ. करीब दस किलोमीटर का रोडशो ग्रामीण के साथ-साथ पॉश इलाकों से होकर गुजरा जहां झुलसाने वाली गर्मी के बावजूद लोग शाह का स्वागत करने बाहर निकले. बीजेपी प्रमुख ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया.

गुजरात से राज्यसभा सदस्य शाह के शनिवार रात को उनके निर्वाचन क्षेत्र के बोपल इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलने की उम्मीद है. उन्हें गांधीनगर सीट से बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के स्थान पर उतारा गया है. आडवाणी साल 1998 से इस सीट पर जीतते रहे हैं. यह शाह का पहला लोकसभा चुनाव है. बीजेपी अध्यक्ष ने वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की मौजूदगी में गत शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget