एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में अमित शाह ने दिल्ली चुनाव को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बोले- 'जीत से होगी 2025 की शुरुआत'

Amit Shah On Delhi Assembly Elections 2025: महाराष्ट्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि 2024 का अंत जीत से हुआ और 2025 की शुरुआत भी जीत से होगी.

Amit Shah On Delhi Elections 2025: स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर महाराष्ट्र के शिरडी में रविवार (12 जनवरी, 2025) को महाराष्ट्र बीजेपी का राज्य स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया गया. इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए और कर्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी की है.

बीजेपी के दिग्गज नेता ने कहा, “दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. 2024 में महाराष्ट्र में बंपर जीत से साल का अंत हुआ और दिल्ली जीतकर नए साल 2025 की शुरुआत होगी.” अधिवेशन के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

‘उद्धव ठाकरे को दिखा दी जमीन’

पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा, “उद्धव ठाकरे ने हमारे साथ द्रोह किया था और उनको जमीन दिखाने का काम आप लोगों (बीजेपी कार्यकर्ता) ने किया.” इसके साथ ही शरद पवार और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में असली एनसीपी और असली शिवसेना ने चुनाव जीता है. राज्य की जनता ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे की राजनीति को सिरे से खारिज कर दिया. महाराष्ट्र में वंशवाद की राजनीति, शरद पवार और उद्धव ठाकरे के विश्वासघात को जनता ने खारिज कर दिया. इस चुनाव ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे को उनकी असली जगह दिखा दी.”

‘इंडिया गठबंधन टूटने की कगार पर’

विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, “इंडी अलायंस की क्या स्थिति है. उद्धव शिवसेना अलग चुनाव लड़ रहे हैं. दिल्ली में क्या हुआ. ममता लालू झपटाता रहे हैं. यह घमण्डी अलायंस टूटने की शुरुआत हो गई है.” वहीं, महाराष्ट्र की जनता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, “लाडली बहना और किसनों को मैं विशेष धन्यवाद देता हूं.”

ये भी पढ़ें: 'चुनाव जीत कर खुश न हों, जनता सवाल पूछेगी आपने क्या किया', BJP के अधिवेशन में नितिन गडकरी ने किसे दे दी नसीहत?

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget