एक्सप्लोरर

तीसरा चरण: 117 सीटों पर वोटिंग कल, राहुल, अमित शाह, मुलायम, जया और आजम की सीटों पर भी वोटिंग, पढ़ें पूरी जानकारी

पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों, दूसरे चरण में 12 राज्य की 95 सीटों पर वोट डाले गए थे. कल 13 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 117 लोकसभा सीटों पर पोलिंग होगी.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कल यानी 23 अप्रैल को 13 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 117 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों, दूसरे चरण में 12 राज्य की 95 सीटों पर वोट डाले गए थे. पहले चरण में कुल 17 फीसदी सीटों पर और दूसरे चरण में  18 फीसदी सीटों पर वोटिंग हुई थी. 23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव की 21.36 फीसदी सीटों पर वोटिंग होगी. यानी अब टोटल 543 सीटों में से 56.36 फीसदी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी.

बता दें कि तीसरे चरण की 117 सीटों में जिन महत्वपूर्ण उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा, उनमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड से, सपा नेता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से, जया प्रदा और आजम खान यूपी के रामपुर से ताल ठोक रहे हैं.  इस बार लोकसभा चुनाव में सात चरणों में वोटिंग हो रही है. आखिरी चरण के तहत 19 मई को वोट डाले जाएंगे और 23 मई को नतीजे आएंगे. आइए नज़र डालते हैं तीसरे चरण की वोटिंग पर-

तीसरा चरण- महत्वपूर्ण बातें

  • तीसरे चरण में गुजरात (26), केरल (20), गोवा (2), दादरा नागर हवेली (1) और दमन दीव (1) ऐसे राज्य हैं, जिनकी सभी लोकसभा सीटों पर एक साथ मतदान होगा.
  • तीसरे चरण में चुनाव वाली 117 सीटों पर कुल 1622 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.
  • इन 1622 उम्मीदवारों में महिलाओं का आंकड़ा सिर्फ 144 है.
  • तीसरे चरण में साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 68.43%फीसदी वोटिंग हुई थी.
साल 2014 में तीसरे चरण में किस पार्टी ने जीती थी कितनी सीटें- बीजेपी- 62 सीटें कांग्रेस- 16 सीटें सीपीएम- 7 सीटें बीजेडी- 6 सीटें एनसीपी- 4 सीटें शिवसेना- 3 सीटें सपा- 3 सीटें निर्दलीय- 3 सीटें आईयूएमएल- दो सीटें एआईयूडीएफ- दो सीटें आरजेडी- दो सीटें सीपीआई- एक सीट केरला कांग्रेस (एम)- एक सीट एलजेपी- एक सीट आरएसपी- एक सीट एसडब्लूपी- एक सीट टीएमसी- एक सीट जानें किस राज्य में होगी वोटिंग, वहां किस सीट पर कितने उम्मीदवार खड़ें हैं और पिछले चुनाव में वोटिंग प्रतिशत क्या रहा था और वो सीट कौनसी पार्टी जीती थी. असम- यहां 4 सीटें पर वोटिंग होगी. इन 4 सीटों पर 54 उम्मीदवार मैदान में हैं. साल 2014 में इन सीटों पर 83.19 फीसदी वोटिंग हुई थी. इन सीटों पर बीजेपी ने 1, एआईयूडीएफ ने दो सीटें और निर्दलीय ने एक सीट जीती थी. बिहार- यहां 5 सीटें पर वोटिंग होगी. इन 5 सीटों पर 82 उम्मीदवार मैदान में हैं. साल 2014 में इन सीटों पर 60.19 फीसदी वोटिंग हुई थी. इन सीटों पर आरजेडी ने दो, बीजेपी ने एक, कांग्रेस ने एक और एलजेपी ने भी एक सीट जीती थी. छत्तीसगढ़- यहां 7 सीटें पर वोटिंग होगी. इन 7 सीटों पर 123 उम्मीदवार मैदान में हैं. साल 2014 में इन सीटों पर 69.51 फीसदी वोटिंग हुई थी. इन 7 सीटों में बीजेपी ने 6 सीटों पर और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी. गोवा- यहां 2 सीटें पर वोटिंग होगी. इन 2 सीटों पर 12 उम्मीदवार मैदान में हैं. साल 2014 में इन सीटों पर 77.11 फीसदी वोटिंग हुई थी. इन दोनों सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. गुजरात- यहां सभी 26 सीटें पर वोटिंग होगी. इन 26 सीटों पर 371 उम्मीदवार मैदान में हैं. साल 2014 में इन सीटों पर 63.67 फीसदी वोटिंग हुई थी. इन सभी 26 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. कर्नाटक- यहां 14 सीटें पर वोटिंग होगी. इन 14 सीटों पर 237 उम्मीदवार मैदान में हैं. साल 2014 में इन सीटों पर 66.82 फीसदी वोटिंग हुई थी. यहां बीजेपी ने 11 और कांग्रेस ने 3 सीटें जीती थीं. केरल- यहां 20 सीटें पर वोटिंग होगी. इन 20 सीटों पर 227 उम्मीदवार मैदान में हैं. साल 2014 में इन सीटों पर 70.01 फीसदी वोटिंग हुई थी. यहां कांग्रेस ने 8, सीपीएम ने 5, आईयूएमएल ने दो, निर्दलीय ने दो, सीपीआई ने एक, केईसी(एम) ने एक और आरएसपी ने एक सीट जीती थी. महाराष्ट्र- यहां 14 सीटें पर वोटिंग होगी. इन 14 सीटों पर 249 उम्मीदवार मैदान में हैं. साल 2014 में इन सीटों पर 63.03 फीसदी वोटिंग हुई थी. तब बीजेपी ने 6, एनसीपी ने 4, शिवसेना ने 3, एसडब्लूपी ने एक सीट जीती थी. ओडिशा- यहां 6 सीटों पर चुनाव है. इन 6 सीटों पर 61 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. साल 2014 में इन 6 सीटों पर 72.79 फीसदी वोटिंग हुई थी. ये सभी 6 सीटें बीजेडी ने जीती थीं. त्रिपुरा- यहां एक सीट पर चुनाव है. इस एक सीट पर 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. साल 2014 में इस सीट पर 83.56 फीसदी वोटिंग हुई थी. ये सीट सीपीएम ने जीती थी. उत्तर प्रदेश- यहां 10 सीटों पर चुनाव है. इन 10 सीटों पर 120 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. साल 2014 में इन 10 सीटों पर 61.44 फीसदी वोटिंग हुई थी. तब बीजेपी ने 7 और सपा ने तीन सीट जीती थी. पश्चिम बंगाल- यहां 5 सीटों पर चुनाव है. इन 5 सीटों पर 61 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. साल 2014 में इन 3 सीटों पर 82.62 फीसदी वोटिंग हुई थी. यहां कांग्रेस ने तीन, टीएमसी ने एक और सीपीएम ने एक सीट जीती थी. दादर नागर हवेली- यहां एक सीट पर चुनाव है. इस एक सीट पर 11 उम्मीदवार मैदान में हैं. साल 2014 में इस सीट पर 84.09 फीसदी वोटिंग हुई थी. ये सीट बीजेपी ने जीती थी. दमन दीव- यहां एक सीट पर चुनाव है. इस एक सीट पर 4 उम्मीदवार मैदान में हैं. साल 2014 में इस सीट पर 78.01 फीसदी वोटिंग हुई थी. ये सीट बीजेपी ने जीती थी. यह भी पढ़ें- Full Details: जानें- दिल्ली में बीजेपी-कांग्रेस-आप ने किस सीट पर कौन उम्मीदवार उतारे यूपी: योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'कांग्रेस के नामदार का नाम राहुल गांधी नहीं बल्कि 'राउल विंसी' हैं श्रीलंका धमाके: 3 भारतीयों समेत 290 की मौत, होटल में नाश्ते की लाइन में लगकर आतंकी ने किया था ब्लास्ट विवादों में फंसी प्रज्ञा के साथ मजबूती से खड़ी BJP, अमित शाह बोले- ‘झूठे केस में फंसाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget