एक्सप्लोरर

वाराणसी में आज 4 बजे से पीएम मोदी का रोड शो, 5 लाख लोग होंगे शरीक, जानें A टू Z बातें

MODI IN VARANASI: मोदी का रोड शो बीएचयू से शुरू होकर दशाश्वमेघ घाट तक होगा. बताया जा रहा है कि रोड शो में शामिल होने के लिए करीब पांच लाख लोगों को बुलाया गया है.

MODI IN VARANASI: वाराणसी आज एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेगा शो का गवाह बनेगा. कल वाराणसी में नामांकन से पहले आज पीएम मोदी यहां सात किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. मोदी का रोड शो बीएचयू से शुरू होकर दशाश्वमेघ घाट तक होगा. बताया जा रहा है कि रोड शो में शामिल होने के लिए करीब पांच लाख लोगों को बुलाया गया है. पीएम मोदी रोडशो खत्म करने के बाद गंगा मैया की आरती में शामिल होंगे. जानें पीएम मोदी के इस रोडशो से जुड़ी A टू Z बातें.

  • 3 बजे वाराणसी से पहुंचेंगे मोदी

पीएम मोदी दोपहर 2.30 बजे वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर में चढ़कर बीएचयू हेलीपैड पर लैंड करेंगे. वह दोपहर 4 बजे लंका पर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा को माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत करेंगे. रोड शो लगभग 6 बजे गदौलिया चौराहे पर खत्म होगा. पीएम मोदी गंगा आरती के लिए दशाश्वमेध घाट पर भी जाएंगे.

  • रोड शो में शामिल होंगे करीब 5 लाख लोग

रास्ते में जगह जगह मोदी के स्वागत की अनूठे तरीक़े से तैयारी है. रोड शो के रास्ते में जगह-जगह मोदी के स्वागत की भव्य तैयारी की गई है. वाराणसी में रहने वाले अलग-अलग राज्यों के लोग पारंपरिक तरीक़े से पीएम मोदी का अभिवादन करेंगे. बताया जा रहा है कि रोड शो में शामिल होने के लिए करीब पांच लाख लोगों को बुलाया गया है. पीएम मोदी के रोड शो के कामयाब बनाने के लिए खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह वाराणसी में डेरा जमाए हुए हैं.

  • रोड शो के दौरान होती रहेगी गुलाब के फूलों की बारिश

पीएम नरेन्द्र मोदी का रोड शो अस्सी मोड़, मुमुक्षु भवन, आनंदमयी अस्पताल, शिवाला तिराहा, सोनारपुरा, जगमबाडी होते हुए गोदौलिया पहुँचेगा. सड़क के दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है, जिससे कोई सड़क के बीच में न आ पाए. शहर में हर तरफ़ मोदी स्वागतम के बोर्ड लग गए हैं. रोड शो के दौरान गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश होती रहेगी.

  • योगी, राजनाथ सहित अमित शाह भी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी रोड शो में पीएम मोदी के साथ रहेंगे. रोड शो से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह खुद इंतज़ाम में जुटे हैं. बीजेपी नेताओं की टीम ने शहर में डेरा डाल दिया है.

  • रोड शो से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

पीएम के रोड शो को देखते हुए वाराणसी की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद कर दी गई है. चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है. शहर में बड़ी तादाद में पुलिस बल को तैनात किया गया है. दशाश्वमेघ घाट पर रंग रोगन का काम भी पूरा हो गया है. इसी घाट पर पीएम मोदी गंगा आरती में शामिल होंगे.

  • इस बार नामांकन से पहले करेंगे गंगा आरती

वाराणसी में अस्सी घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया है. पिछले पांच सालों में हिंदुस्तान की सियासत और ख़ुद मोदी के जीवन में बहुत कुछ बदल गया है. पिछली बार यानी 2014 में मोदी लोकसभा चुनाव जीतने के बाद गंगा आरती में आए थे. लेकिन इस बार वह नामांकन से पहले ही गंगा मैया की शरण में पहुंच रहे हैं. रोड शो के दौरान किसी पेड़ से पीएम की गाड़ी न उलझ जाए, इसके लिए टहनियां काटी जा रही हैं. जिधर से पीएम का क़ाफ़िला गुज़रेगा, उन इलाक़ों में दुकानें कुछ देर के लिए बंद रखने को कहा गया है.

  • मोदी के रोड शो के बीच प्रियंका की चर्चा जोरों पर

बीएचयू से निकल कर पीएम नरेन्द्र मोदी का क़ाफ़िला पहलवान लस्सी वाले तक पहुंचेगा. ये बनारस की मशहूर लस्सी की दुकान है. ये पूछने पर कि अगर प्रियंका गांधी यहां से चुनाव लड़ने आ गईं तो क्या होगा? इस सवाल के जवाब में दुकान के मालिक ब्रजेश यादव कहते हैं असली पहलवान तो मोदी ही हैं. राजनीति के अखाड़े में इस बार मोदी को कोई नहीं हरा पाएगा. कुछ दिन पहले राहुल गांधी से जब प्रियंका के वाराणसी से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछा गया था उन्होंने कहा था, ‘’फैसला हो चुका है. अभी हम सस्पेंस बनाकर रखना चाहते हैं.’’

  • कल नामांकन में शामिल होंगे बिहार के सीएम नीतीश कुमार

रोड शो के बाद अगले दिन यानी 26 अप्रैल को पीएम मोदी नामांकन करेंगे. इस मौक़े पर मंत्रिमंडल के उनके कई सहयोगी भी साथ रहेंगे. बड़ी बात यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम मोदी के संग रहेंगे. नामांकन से पहले वे काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे.

  • शहर के प्रतिष्ठित लोगों के साथ भोजन करेंगे मोदी

आज गंगा आरती के बाद पीएम मोदी शहर के प्रतिष्ठित लोगों के साथ भोजन करेंगे. सूर्या होटल में काशी के प्रबुद्ध लोगो के साथ बातचीत करेंगे और डिनर का भी कार्यक्रम है. इस दौरान पीएम मोदी कुछ अपनी सुनायेंगे और कुछ लोगों की सुनेंगे. इसके लिए वाराणसी के क़रीब तीन सौ लोगों को डिनर के लिए निमंत्रण भेजा गया है. पीएम मोदी वह डीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के लिए जाएंगे.

  • 2014 में मोदी ने केजरीवाल को हराया था

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को तीन लाख 71 हजार वोटों से हराया था. पीएम मोदी को कुल पांच लाख 81 हजार वोट मिले थे. वहीं, इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय की जमानत जब्त हो गई थी. उन्हें सिर्फ करीब 75 हजार वोट मिले थे.

यह भी पढ़ें

पूरी जानकारी: नामांकन से पहले आज वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो, शाम में करेंगे गंगा आरती ‘परमाणु बम’ वाले बयान पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने उ. कोरिया के तानाशाह किम से की मोदी की तुलना सीपीआई की तेजस्वी से अपील, कहा- कन्हैया की जीत के लिए तनवीर हसन को मैदान से हटा लें पीएम की मिठाई वाली टिप्पणी पर बोलीं ममता- ये बंगाल की संस्कृति लेकिन इससे बीजेपी को वोट नहीं मिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget