एक्सप्लोरर

रास चुनाव: गुजरात से सभी चार उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

केंद्रीय मंत्रियों पुरुषोत्तम रूपाला,मनसुख मांडवि या( भाजपा), नारण राठवा और अमी याज्ञनिक( कांग्रेस) को चुनाव अधिकारियों ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया. ऐसा इसलिए क्योंकि नामांकन वापस लेने की आज आखिरी तारीख थी.

नई दिल्ली: गुजरात से राज्यसभा के लिए चार उम्मीदवार आज निर्विरोध निर्वाचित हो गए जिसमें दो भाजपा और दो कांग्रेस के हैं. कुछ ही दिन पहले इन पार्टियों से दो उम्मीदवारों के आखिरी समय में नामांकन करने से मुकाबले की संभावना उत्पन्न हो गई थी.

केंद्रीय मंत्रियों पुरुषोत्तम रूपाला,मनसुख मांडवि या( भाजपा), नारण राठवा और अमी याज्ञनिक( कांग्रेस) को चुनाव अधिकारियों ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया. ऐसा इसलिए क्योंकि नामांकन वापस लेने की आज आखिरी तारीख थी और भाजपा के किरीटसिंह राणा और कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार पी के वलेरा ने अपना नाम वापस ले लिया.

राज्य से राज्यसभा की चार सीटें खाली थीं.राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी ए वी करोवा ने कहा,‘भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों परषोत्तम रूपाला और मनसुख मांडविया और कांग्रेस के उम्मीदवारों नारण राठवा और अमी याज्ञनिक को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाता है.’

उन्होंने कहा, ‘नामांकन पत्र वापस लेने के आखिरी दिन भाजपा उम्मीदवारों किरीटसिंह राणा और निर्दलीय उम्मीदवार पी के वलेरा के साथ ही अन्य डमी उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए. इससे केवल चार उम्मीदवार बचे.’ मुकाबले की संभावना तब उत्पन्न हो गई थी जब कांग्रेस महासचिव वलेरा और राणा ने नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन12 मार्च को अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए थे.13 मार्च को भाजपा ने नामांकन पत्रों की जांच के दौरान राठवा की उम्मीदवारी का यह कहते हुए विरोध किया कि उन्होंने अपने नामांकन पत्र के साथ कुछ भी बकाया नहीं का‘फर्जी’ प्रमाणपत्र जमा किया है. निर्वाचन अधिकारी ने जांच के दौरान भाजपा के आरोपों को खारिज कर दिया और राठवा का नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया.

अधिकारियों के निर्णय से नाखुश भाजपा ने चुनाव आयोग से सम्पर्क किया और मांग की कि राठवा का नामांकन रद्द किया जाए क्योंकि उसमें‘कई अनियमितताएं’हैं. पर चुनाव आयोग ने तत्काल कोई हस्तक्षेप से इनकार कर दिया.

182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में दोनों पार्टियों के सदस्यों की संख्या को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस के दो-दो आधिकारिक उम्मीदवार जीतने थे. राज्य में सत्ताधारी भाजपा के 99 विधायक हैं जबकि विपक्षी कांग्रेस के77 सदस्य हैं. एक उम्मीदवार की जीत के लिए जरूरी वोटों की संख्या 38 थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget