एक्सप्लोरर

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन डिंपल यादव ने रोड शो कर दिखाई ताकत, पीएम ने रैली कर जीत की भरी हुंकार

डिंपल यादव ने बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक को महज 19,907 वोटों से हराया था. बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनाव में हार के इस अंतर को आधार बनाकर चुनाव लड़ रही है.

कानपुर: 29 अप्रैल को चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. शनिवार शाम 5 बजे से प्रचार प्रसार बंद हो गया. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कानपुर बुंदेलखंड की कन्नौज लोकसभा सीट का सियासी पारा सातवें आसमान पर रहा. जहां अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने कन्नौज में रोड शो कर अपनी ताकत का अहसास दिलाया. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्नौज में रैली करके जीत के लिए हुंकार भरी. कन्नौज में सपा और बीजेपी की सीधी लड़ाई है दोनों ही पार्टियां जीत का दावा कर रही है.

शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने छिबरामऊ विधानसभा में रोड शो किया. डिंपल यादव के रोड शो में हजारों की की संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सिरकत की. कही कर नेता जी जिंदाबाद के नारे लगे तो कहीं पर अखिलेश डिंपल के नारे लगे. इस रोड शो के दौरान अखिलेश और डिंपल ने जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की. अपनी घोषणा पत्र में किए गए वादों से कन्नौज की जनता को अवगत कराया. रोड शो कर प्रधानमंत्री पर भी जमकर निशाना साधा.

प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुब्रत पाठक के समर्थन में विशाल रैली को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने रैली कर बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया और जीत के लिए हुंकार भरी. प्रधानमंत्री ने मंच से गठबंधन के खिलाफ जोरदार हमले किए. गठबंधन को मिलावटी गठबंधन बताकर कन्नौज की जनता से बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की.

दरअसल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी सपा और बीजेपी की सीधी लड़ाई थी. लेकिन बीजेपी मोदी लहर में भी कन्नौज की सीट जीत पाने में कामयाब नहीं हो पाई थी. डिंपल यादव ने बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक को महज 19,907 वोटों से हराया था. बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनाव में हार के इस अंतर को आधार बनाकर चुनाव लड़ रही है. बीजेपी को भरोसा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव कन्नौज में जीत दर्ज कर लेंगे.

जबकि कन्नौज को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता था. बीते तीन दशक से कन्नौज में समाजवादी पार्टी का राज है. इस सीट से मुलायम सिंह यादव ,अखिलेश यादव ,डिंपल यादव लगातार जीतते चले आ रहे है. कन्नौज लोकसभा सीट हमेशा से वीआईपी सीट रही है. इस सीट से राम मनोहर लोहिया और शीला दीक्षित जैसे बड़े नेता जीत दर्ज कर चुके है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget