एक्सप्लोरर

तमिलनाडु: दूसरी पार्टी नहीं करेंगी गठबंधन, तो AIADMK अकेले चुनाव लड़ेगी

Lok Sabha Election 2019: 2014 का लोकसभा चुनाव एआईएडीएमके ने अकेले ही लड़ा था. राज्य की 39 सीटों में से एआईएडीएमके को 37 सीटों पर कामयाबी मिली, जबकि एनडीए के खाते में दो सीटें आई.

Lok Sabha Election 2019: 16वीं लोकसभा के आखिरी सत्र के साथ अगले चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है. चुनाव की तारीखों को एलान होने से पहले तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके ने गठबंधन को लेकर बड़ा एलान किया है. एआईएडीएमके का कहना है कि अगर दूसरी पार्टियां अकेले चुनाव लडेंगी, तो वह भी बिना किसी गठबंधन के चुनावी मैदान में उतरेगी.

राज्य के उप मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता पनीरसेल्वम ने ये बयान विधानसभा में बजट पेश करते हुए दिया. इससे पहले खबरें आई थीं कि एआईएडीएमके राज्य में डीएमके-कांग्रेस का सामना करने के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकती है.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पनीरसेल्वम ने कहा, ''पिछले कई सालों से राज्य में कांग्रेस कभी डीएमके और कभी एआईडीएमके के साथ गठबंधन करके ही बची हुई है.''

ओ पनीरसेल्वम ने कुछ दिन पहले गठबंधन के बारे में बात करते हुए कहा था कि, ''हमारी पार्टी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टियों के साथ गठबंधन के लिए बात कर रही है. जैसे ही बातचीत पूरी होगी, हम इसके बारे में एलान कर देंगे.''

पार्टी के एक और दिग्गज नेता डी जयाकुमार ने भी गठबंधन की बात को स्वीकार किया थी. उनका कहना है कि यह पहला मौका नहीं है जब एआईएडीएमके किसी पार्टी के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है.

आपको बता दें कि 2014 का लोकसभा चुनाव एआईएडीएमके ने अकेले ही लड़ा था. राज्य की 39 सीटों में से एआईएडीएमके को 37 सीटों पर कामयाबी मिली, जबकि एनडीए के खाते में दो सीटें आई. वहीं कांग्रेस और उसकी सहयोगी डीएमके 2014 के लोकसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई. जयललिता के निधन के बाद से ही राज्य में पार्टी की स्थिति कमजोर हुई है. चुनावी सर्वक्षणों में भी एआईएडीएमके की सीटें घटने का अनुमान लगाया जा रहा है.

तमिलनाडु: लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए का हिस्सा बन सकती है एआईएडीएमके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे हेलिकॉप्टर बनेगा और घातक
ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे बनेगा और घातक
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब

वीडियोज

Sansani | Crime News: लखनऊ अग्निकांड...15 बच्चों का कातिल कौन ? | Lucknow Coaching Fire
Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ अग्निकांड पर योगी का सबसे बड़ा फैसला | Yogi | Latest News
Lucknow Coaching Center Fire: दिल्ली से लखनऊ तक...आग का खेल कब रुकेगा? | Yogi | Aliganj News
Lucknow Coaching Fire Tragedy: परिजनों के आंसूओं' का हिसाब कौन देगा ? | CM Yogi | UP News | ABP News
Lucknow Coaching Center Fire | Sandeep Chaudhary: लखनऊ अग्निकांड...15 मासूमों का हत्याकांड? | Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे हेलिकॉप्टर बनेगा और घातक
ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे बनेगा और घातक
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
Embed widget