एक्सप्लोरर

थोड़ी देर में बीजेपी में शामिल होंगे सनी देओल, गुरुदासपुर से लड़ सकते हैं चुनाव

अभिनेता सनी देओल पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. देओल ने पिछले दिनों बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल थोड़ी देर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होंगे. सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. इस सीट से कांग्रेस ने सुनील जाखड़ को उम्मीदवार बनाया है. जाखड़ ने उपचुनाव में जीत दर्ज की थी.

2014 के लोकसभा चुनाव में अभिनेता विनोद खन्ना ने गुरदासपुर सीट से जीत दर्ज की थी. 27 अप्रैल 2017 को उनका निधन हो गया. जिसके बाद उपचुनाव में जाखड़ ने जीत दर्ज की थी. विनोद खन्ना इस सीट से 2014 से पहले तीन बार सांसद चुने गए.

अब एक बार फिर बीजेपी अभिनेता को इस सीट से उतार सकती है. सनी देओल की सौतेली मां हेमा मालिनी मथुरा से सांसद हैं. बीजेपी ने इस बार भी मथुरा से मालिनी को टिकट दिया. उनके प्रचार में धर्मेंद्र भी पहुंचे थे.

दरअसल, सनी देओल ने पिछले दिनों बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी. जिसके बाद से बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है.

पंजाब में बीजेपी अकाली दल (एसएडी) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है. सूबे में लोकसभा की 13 सीटें हैं. अकाली दल 10 और बीजेपी तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पंजाब में 19 मई को वोट डाले जाएंगे. 2014 के लोकसभा चुनाव में अकाली दल ने चार, बीजेपी ने दो, कांग्रेस ने तीन और आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर जीत दर्ज की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई

विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'

राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज

NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Embed widget