एक्सप्लोरर

VIP Exit Poll 2019: भूपेंद्र सिंह हुड्डा और परनीत कौर को मिलेगी जीत, हरसिमरत कौर हार सकती हैं

Exit Poll 2019: एबीपी न्यूज-नीलसन के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 2014 के मुकाबले हरियाणा और पंजाब में बड़ी राहत मिल सकती है.

Lok Sabha Election 2019: 17वीं लोकसभा चुनने के लिए मतदान की प्रक्रिया रविवार को पूरी हो गई. चुनाव आयोग 23 मई को देशभर की 542 लोकसभा सीटों पर चुनावी नतीजों का एलान करेगा. नतीजों की घोषणा से पहले एबीपी न्यूज-नीलसन ने एग्जिट पोल पंजाब और हरियाणा की वीआईपी सीटों का हाल जानने की कोशिश की है. एग्जिट पोल के मुताबिक केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल कौर हार का सामना करना पड़ सकता है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री परणीत कौर और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी अपनी सीट बचाने में कामयाब हो जाएंगे.

पंजाब

बठिंडा: केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इस सीट से 2009 और 2014 में जीत दर्ज की है. लेकिन इस बार हरसिमरत कौर को हार का सामना करना पड़ सकता है. इस सीट पर कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा कांटे की टक्कर में जीतते दिख रहे हैं.

पटियाला: इस सीट से कांग्रेस को अच्छी खबर मिल सकती है, क्योंकि सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री परणीत कौर यहां से जीत रही हैं. परणीत कौर को 2014 में यहां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार धर्मवीर गांधी ने हराया था. लेकिन इस बार आप ने नीना मित्तल को यहां से उम्मीदवार बनाया और उन्हें हार का सामना करना पड़ सकता है.

हरियाणा

सोनीपत: कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा की सोनीपत सीट से मैदान में उतारा था. कांग्रेस का यह दांव काम करता दिख रहा है क्योंकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा बीजेपी के सांसद रमेश कौशिक को कांटे की टक्कर में हरा सीट पार्टी की झोली में डाल सकते हैं. जेजेपी ने इस सीट से अजय चौटाला के छोटे बेटे दिग्विजय चौटाला को मैदान में उतारा था, पर उनके तीसरे नंबर पर रहने की संभावना है.

पंजाब: अगर पंजाब के पूरे एग्जिट पोल की बात करें तो कांग्रेस राज्य में जबरदस्त वापसी करती दिख रही है. कांग्रेस राज्य की 13 में से 8 सीट पर जीत दर्ज कर सकती है. वहीं बीजेपी और आप के खाते में 2-2 सीटें और अकाली दल के हिस्से एक सीट आ सकती है.

हरियाणा: हरियाणा में कांग्रेस के लिए 2014 के मुकाबले थोड़ी राहत की खबर है, पर बीजेपी को भी किसी तरह का नुकसान होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है. बीजेपी को 7 और कांग्रेस को 3 सीटों पर जीत मिल सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget