एक्सप्लोरर

ABP SURVEY: गुजरात में BJP की 20 सीटों पर जीत की उम्मीद, कांग्रेस कर सकती है 6 सीटों पर कब्जा

लोकसभा चुनाव से पहले एबीपी न्यूज देश के हर राज्य में सर्वे करा रहा है जिससे अनुमान लगाया जा सके कि हर राज्य में कैसी सियासी तस्वीर बन रही है. इसी कड़ी में आज पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात का सर्वे किया गया है.

ABP SURVEY: लोकसभा चुनावों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और पहले चरण का चुनाव होने में 15 से भी कम दिन का समय बचा है. सबके मन में सवाल है कि लोकसभा चुनावों के जरिए केंद्र की सत्ता किसके हाथ लगेगी. इसका जवाब जानने के लिए एबीपी न्यूज देश के हर राज्य में सर्वे करा रहा है.

गुजरात पीएम मोदी का गृह राज्य है और यहां 2014 के चुनाव में सभी 26 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं और वो गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे.

ABP SURVEY: गुजरात में BJP की 20 सीटों पर जीत की उम्मीद, कांग्रेस कर सकती है 6 सीटों पर कब्जा

बीजेपी जीत सकती है 20 सीटें गांधीनगर और अहमदाबाद की सीटों पर बीजेपी का कब्जा होता हुआ दिखाई दे रहा है. अहमदाबाद ईस्ट और अहमदाबाद वेस्ट सीट पर बीजेपी के जीतने की उम्मीद है. इसके अलावा गांधीनगर सीट जहां से अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं वहां बीजेपी साफ तौर पर जीतती दिख रही है. इन तीन सीटों पर बीजेपी के जीत हासिल करने की उम्मीद है.

ABP SURVEY: गुजरात में BJP की 20 सीटों पर जीत की उम्मीद, कांग्रेस कर सकती है 6 सीटों पर कब्जा

एबीपी न्यूज द्वारा स्थानीय पत्रकारों के बीच कराए गए सर्वे के मुताबिक सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, वलसाड, कच्छ, भरूच, भावनगर, बारदोली, खेड़ा, मेहासाणा, पंचमहाल, दाहोद, नवसारी, साबरकांठा, सुरेंद्रनगर सीटों पर बीजेपी के जीतने का अनुमान है.

कांग्रेस जीत सकती है 6 सीटें

इस बार के सर्वे में खास बात ये है कि कांग्रेस पीएम मोदी के गृहराज्य बीजेपी में 6 सीटें जीत सकती हैं. ये 6 सीटें आणंद, बनासकांठा, जूनागढ़, छोटा उदेपुर, अमरेली और पाटण हैं. साफ है कि इस तरह कांग्रेस 2019 के चुनाव में बीजेपी को हैरान कर सकती है और राज्य की 26 में से 6 सीटें जीत सकती है.

कैसे हुआ सर्वे गुजरात के सर्वे के लिए एबीपी न्यूज ने गुजरात की हर सीट पर वहां के स्थानीय पत्रकारों से बात की है. गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं और यहां एक चरण में चुनाव होने जा रहा है. गुजरात में 23 अप्रैल को लोकसभा की सभी 26 सीटों पर चुनाव होगा. 23 मई को सभी लोकसभा सीटों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

अब तक की 9 राज्यों की तस्वीर इस तरह एबीपी न्यूज ने अब तक 9 राज्यों में सर्वे दिखाया है जिसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा और जम्मू-कशमीर, महाराष्ट्र और गुजरात का सर्वे शामिल है. इन 9 राज्यों में से महाराष्ट्र का सर्वे नीलसन के जरिए किया गया था और बाकी 8 राज्यों में स्थानीय पत्रकारों द्वारा उनकी राय ली गई है. अब तक का हाल देखें तो 9 राज्यों की 152 सीटों पर सर्वे हो चुका है जिसमें 104 सीटें बीजेपी को जाने की उम्मीद है और कांग्रेस को 46 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है. अन्य के खाते में 2 सीटें जाने का अनुमान है.

ABP SURVEY: गुजरात में BJP की 20 सीटों पर जीत की उम्मीद, कांग्रेस कर सकती है 6 सीटों पर कब्जा

2014 का हाल देखें तो इन 9 राज्यों की 152 सीटों पर 130 सीटों पर एनडीए, कांग्रेस 13 सीटों पर और अन्य 9 सीटों पर जीते थे. फायदा नुकसान देखें तो इस बार बीजेपी नीत एनडीए को 2014 के मुकाबले 26 सीटों का नुकसान हो रहा है. कांग्रेस को 33 सीटों का फायदा मिलता दिख रहा है और अन्य को 7 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है.

ABP SURVEY: गुजरात में BJP की 20 सीटों पर जीत की उम्मीद, कांग्रेस कर सकती है 6 सीटों पर कब्जा

राहुल गांधी की बड़ी घोषणा- सत्ता में आए तो बिजनेस शुरू करने के लिए परमिशन की जरूरत नहीं

भ्रष्टाचार की बात करने वाले सबसे बड़े भ्रष्टाचारी, धर्म की बात करने वाले सबसे बड़े अधर्मी-प्रियंका गांधी

नागपुरः नितिन गडकरी को हराने के लिए कांग्रेस ला रही है 'डीएमके फॉर्मूला', BJP की है ये जवाबी तैयारी

5 अप्रैल तक दिल्ली के उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित कर देंगे- मनोज तिवारी

लोकसभा चुनाव: इंदौर से बीजेपी के टिकट की घोषणा से पहले सुमित्रा महाजन ने संभाला मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget