एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़-सी वोटर सर्वे: राहुल को पीएम देखने वालों की संख्या बढ़ी, लेकिन अब भी पीएम मोदी से पीछे

ABP न्यूज़-सी वोटर सर्वे: सर्वे के मुताबिक सत्ताधारी एनडीए को बड़ा झटका लग सकता है, जबकि यूपीए के पहले से बेहतर प्रदर्शन करने के अनुमान हैं, लेकिन सत्ता की दौड़ में काफी पीछे रह जाएगी.

ABP न्यूज़-सी वोटर सर्वे: 2019 लोकसभा चुनाव में अब सिर्फ दो महीने बचे हैं. ऐसे में जनता की नब्ज टटोलने के लिए एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के साथ मिलकर सर्वे किया है. सर्वे में जब जनता से पूछा गया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी में से किसे प्रधानमंत्री के रूप में चुनना चाहती है तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. इस सर्वे के मुताबिक, पिछली बार के सर्वों की तुलना में प्रधानमंत्री पद के तौर पर राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी है. लेकिन वह अब भी पीएम मोदी से काफी पीछे हैं.

सर्वे में क्या सामने आया है?

ABP न्यूज़-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, अगर आज देश में लोकसभा चुनाव होते हैं तो पीएम मोदी को 55 फीसदी लोग फिर से प्रधानमंत्री बनता देखना चाहते हैं, वहीं राहुल गांधी को 39 फीसदी लोग प्रधानमंत्री बनता देखना चाहते हैं. दिलचस्प बात यह है कि पिछले सर्वों की तुलना में पीएम मोदी की लोकप्रियता स्थिर रही है जबकि राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी है. बता दें कि 6 फीसदी लोग ऐसे भी हैं जो इन दोनों नेताओं में से किसी को भी प्रधानमंत्री बनते नहीं देखना चाहते.

2017 की तुलना में अब घटी पीएम मोदी की लोकप्रियता

पीएम मोदी को 2017 में 69 फीसदी लोग फिर से पीएम देखना चाहते थे, लेकिन जनवरी 2018 में उनकी लोकप्रियता 66 फीसदी, सितंबर 2018 में 60 फीसदी, अक्टूबर 2018 में 56 फीसदी, नवंबर 2018 में 55 फीसदी, दिसंबर 2018 में 55 फीसदी और जनवरी 2019 में भी 55 फीसदी है. यानी 2017 की तुलना में पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता 14 फीसदी घटी है.

2017 की तुलना में बढ़ी राहुल गांधी की लोकप्रियता

वहीं, राहुल गांधी को 2017 में 26 फीसदी लोग पीएम देखना चाहते थे, लेकिन जनवरी 2018 में उनकी लोकप्रियता 28 फीसदी, सितंबर 2018 में 34 फीसदी, अक्टूबर 2018 में 36 फीसदी, नवंबर 2018 में 37 फीसदी, दिसंबर 2018 में 34 फीसदी और जनवरी 2019 में 39 फीसदी है. यानी 2017 की तुलना में पीएम पद के लिए राहुल गांधी की लोकप्रियता 13 फीसदी बढ़ी है.

बहुमत से 39 सीटें दूर रह जाएगा NDA- सर्वे सर्वे के मुताबिक सत्ताधारी एनडीए को बड़ा झटका लग सकता है, जबकि यूपीए के पहले से बेहतर प्रदर्शन करने के अनुमान हैं, लेकिन सत्ता की दौड़ में काफी पीछे रह जाएगी. अन्य क्षेत्रीय दलों के खाते में काफी सीटें जा रही हैं और अगली सरकार बनाने में इन दलों की बड़ी भूमिका होगी.

सर्वे के मुताबिक 543 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 233 सीटों पर जीत मिल सकती है. वहीं यूपीए 167 सीटों पर अपना परचम लहराएगा और अन्य दलों को 143 सीटें मिलने की उम्मीद है. यानि कोई भी दल या गठबंधन बहुमत के जादुई आंकड़े 272 को छूने या पार करने की स्थिति में नहीं हैं. याद रखने की बात है कि एनडीए जो 233 सीटें जीत सकती है उसमें बीजेपी का हिस्सा 203 होगा. इसी तरह यूपीए की झोली में जो 167 सीटें जा सकती हैं उसमें कांग्रेस का हिस्सा 109 सीटों का होगा.

यह भी पढ़ें-

ABP न्यूज़-सी वोटर सर्वे: बहुमत से 39 सीटें दूर रह जाएगा NDA, यूपी में भी BJP की कमर टूटी

राहुल गांधी बोले- प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री का फैसला कई साल पहले लिया जा चुका था

शिवसेना ने फिर की प्रियंका गांधी की तारीफ, कहा- इंदिरा गांधी की तरह 'हुकुम की रानी' साबित होंगी

सामान्य वर्ग आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट ने कानून पर रोक लगाने से किया इनकार, केंद्र को भेजा नोटिस

वीडियो देखें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget