एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़ सर्वे: यूपी में महागठबंधन के आगे NDA ढेर, 2014 के मुकाबले BJP की सीटें आधी से भी कम हो जाएंगी

एबीपी न्यूज-नीसलन सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश से ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो बीजेपी को बड़ा झटका देने वाली साबित हो सकती है. यहां SP-BSP गठबंधन भारी सफलता हासिल करता दिख रहा है.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के लिए काउंटडाउन जारी है और 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान है. कल बिहार के सर्वे के मुताबिक वहां एनडीए को 40 में से 34 सीटों पर जीत मिलती दिखाई दे रही है, लेकिन देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में बीजेपी को बड़ा धक्का लगता दिख रहा है. एबीपी न्यूज़ ने जनता की नब्ज टटोलने के लिए नीलसन के साथ उत्तर प्रदेश में सर्वे किया. सर्वे के मुताबिक यूपी में महागठबंधन बड़ी जीत दर्ज कर रही है, जबकि बीजेपी की सीटें आधी हो रही हैं तो कांग्रेस की सीटें नहीं बढ़ रही हैं.

क्या कहता है सर्वे

गठबंधन के हाथ लगेगी भारी सफलता इस बार के चुनाव में एसपी-बीएसपी-आरएलडी गठबंधन का फैक्टर बीजेपी की नींद उड़ा सकता है क्योंकि ये राज्य की 42 सीटों पर जीतता दिखाई दे रहा है. इस तरह राज्य की आधी से ज्यादा सीटों पर एसपी-बीएसपी-आरएलडी गठबंधन का कब्जा हो सकता है. वोट शेयर देखें तो सर्वे के मुताबिक अनुमान है कि ये गठबंधन 42 फीसदी वोट शेयर पर कब्जा कर सकता है.

बीजेपी को लग सकता है झटका 2014 चुनाव में एनडीए 73 सीटों पर जीता था लेकिन इस बार इस गठबंधन की सीटें आधी हो सकती हैं और एनडीए के कुल 36 सीटों पर ही जीतने की उम्मीद दिखाई दे रही है. वोट शेयर में हालांकि ज्यादा अंतर नहीं दिखाई दे रहा है क्योंकि इस बार एनडीए के 43 फीसदी वोट शेयर हासिल करने की उम्मीद है जबकि 2014 में इसने 43.3 फीसदी वोट शेयर हासिल किया था.

कांग्रेस के लिए स्थिति जस की तस 2014 में भी कांग्रेस 2 सीटें जीती थी और सर्वे के मुताबिक इस बार भी कांग्रेस 2 सीटें ही जीत सकती है. ये 2 सीटें राहुल गांधी की अमेठी सीट और सोनिया गांधी की रायबरेली सीट हैं. हालांकि 2014 के मुकाबले इस बार कांग्रेस के वोट शेयर में थोड़ा इजाफा हो सकता है जो पिछली बार के 7.8 फीसदी से बढ़कर 9 फीसदी हो सकता है.

अन्य के हाथ कुछ नहीं लगेगा सर्वे के मुताबिक साफ हो रहा है कि राज्य में अन्य के खाते में कोई सीट नहीं जाएगी और इनके वोट प्रतिशत में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है. सिर्फ इनका वोट शेयर 2014 के 5.9 फीसदी के मुकाबले 6 फीसदी हो सकता है.

फाइनल तस्वीर फाइनल आंक़ड़ा देखें तो यूपी की 80 सीटों में से 42 सीटों पर गठबंधन, 36 सीटों पर एनडीए और 2 सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल कर सकती है. इस तरह देखें तो 2014 के मुकाबले बीजेपी नीत एनडीए को भारी झटका लगता दिख रहा है.

2014 के चुनाव में कैसा रहा था हाल साल 2014 के चुनाव को देखें तो यहां एनडीए गठबंधन ने भारी सफलता हासिल की थी और राज्य की 80 में से 73 सीटों पर एनडीए ने कब्जा जमाया था. इसमें से 71 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी और अपना दल 2 सीटों पर विजयी हुआ था. समाजवादी पार्टी यूपी में 5 सीटों पर जीती थी. इसके अलावा कांग्रेस के खाते में अमेठी और रायबरेली की 2 सीटें आई थीं. 2014 के चुनाव में यूपी में बीएसपी का खाता भी नहीं खुला था.

2014 के चुनाव में वोट प्रतिशत वोट प्रतिशत की बात करें तो 2014 में बीजेपी को 43.3 फीसदी वोट शेयर मिला था और अपना दल ने 1.1 फीसदी वोट शेयर हासिल किया था. समाजवादी पार्टी को 22.3 फीसदी वोट शेयर मिला था और बीएसपी के पास 19.8 फीसदी वोट आए थे. कांग्रेस के खाते में राज्य का 7.8 फीसदी वोट शेयर आया था और अन्य के खाते में 5.9 फीसदी वोट शेयर आया.

कैसे हुआ सर्वे नीलसन ने ये सर्वे यूपी की सभी 80 सीटों पर किया है. इसमें 16 से 24 मार्च के बीच 20 हजार 499 लोगों की राय ली गई है.

ABP न्यूज़ पर अब तक हुए सर्वे

मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़पंजाब-हरियाणाहिमाचल-उत्तराखंड-जम्मू कश्मीरपश्चिम बंगालमहाराष्ट्रगुजरातओडिशाझारखंड और राजस्थान, बिहार सहित 15 राज्यों का सर्वे हो चुका है.

ये भी पढ़ें-

सर्वे: अवध की 23 सीटों में से 11 पर बीजेपी और 10 पर जीत सकता है महागठबंधन

सर्वे: बुंदेलखंड में मैच होगा टाई, 2-2 सीटों पर जीत सकते हैं बीजेपी और महागठबंधन

सर्वे: पूर्वांचल की 26 सीटों में से 11 पर बीजेपी और 15 पर जीत सकता है महागठबंधन

सर्वे: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 27 सीटों में से 12 पर बीजेपी और 15 पर जीत सकता है महागठबंधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget