एक्सप्लोरर

#ABPExitPoll2019: दिल्ली से बीजेपी के लिए अच्छी खबर नहीं, तीन उम्मीदवारों की सीट पर कांटे की टक्कर

एबीपी न्यूज़-नीलसन एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में BJP की झोली में 05 सीटें जा सकती हैं. कांग्रेस को 01 सीट मिल सकती है, जबकि AAP के खाते में 01 सीटें जाने का अनुमान है.

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़ के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए सबसे बड़ा गठबंधन बनकर सामने आ रहा है. एग्जिट पोल के मुताबिक 542 सीटों में से एनडीए के खाते में 277 सीटें, यूपीए के खाते में 130 सीटें और अन्य के खाते में 135 सीटें जाने का अनुमान है. साल 2014 में देशभर की 543 लोकसभा सीटों में से एनडीए के खाते में 336 और यूपीए के खाते में 60 सीटें गई थीं. इसमें से बीजेपी को 282 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली थी.

देश की राजधानी दिल्ली के वीआईपी उम्मीदवारों की बात करें तो चांदनी चौक सीट से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन को कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल से कांटे की टक्कर मिलती नजर आ रही है. आम आदमी पार्टी ने पंकज गुप्ता को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर कुल 26 उम्मीदवार मैदान में हैं।

एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक पूर्वी दिल्ली सीट की बात करें को खेल के मैदान से राजनीति के मैदान में किस्मत आजमाने आए बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर को कांटे की टक्कर मिल रही है. गौतम गंभीर को कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली टक्कर देते नजर आ रहे हैं. इस सीट पर आम आदमी पार्टी की ओर आतिशी चुनाव लड़ रही हैं.

एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार हंसराज राज को आप उम्मीदवार गुगन सिंह से कांटे की टक्कर मिल सकती है. नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से कांग्रेस ने राजेश लिलोठिया को टिकट दी है. बता दें कि हंसराज हंस ने 2009 में जालंधर से अकाली दल के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार का सामना करना पड़ा था.

दिल्ली के लिए क्या कहता है एग्जिट पोल? एबीपी न्यूज के एबीपी न्यूज़-नीलसन एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में BJP की झोली में 05 सीटें जा सकती हैं. कांग्रेस को 01 सीट मिल सकती है, जबकि AAP के खाते में 01 सीटें जाने का अनुमान है. एग्जिट पोल के मुताबकि बीजेपी को 2014 के मुकाबले दो सीटों का नुकसान हो रहा है. वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को एक-एक सीट का फायदा होता दिख रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
Embed widget