एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Opinion Poll: आंध्र प्रदेश में NDA का 20 सीटों पर जीत का अनुमान, I.N.D.I.A गठबंधन का खाता नहीं खुला, देखें ओपिनियन पोल के नतीजे

ABP Cvoter Opinion Poll: लोकसभा चुनाव 2024 में आंध्र प्रदेश की अधिकतर सीटें NDA के खाते में जाती दिख रही हैं. YSR कांग्रेस को 5 सीटें मिल सकती हैं, लेकिन I.N.D.I.A. गठबंधन का खाता खुलना भी मुश्किल है.

ABP Cvoter Opinion Poll: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले किए गए ओपिनियन पोल में सामने आया है कि आंध्र प्रदेश की जनता एनडीए के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार है. वाईएसआर कांग्रेस को भी अच्छी संख्या में वोट मिलते दिख रहे हैं, लेकिन पार्टी का वोट बैंक सीट में नहीं तब्दील हो रहा है. विपक्षी गठबंधन की हालत यहां बेहद खराब है और I.N.D.I.A. गठबंधन के लिए यहां 1 सीट जीत पाना भी मुश्किल हो सकता है.

एबीपी न्यूज सी वोटर ने लोगों के बीच जाकर 2024 लोकसभा चुनाव से जुड़े सवाल किए. देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर किए गए सर्वे में आंध्र प्रदेश की 20 सीटें एनडीए के खाते में जाती दिख रही हैं. वहीं, वाईएसआर कांग्रेस को 5 सीटें मिल सकती हैं. अन्य सभी पार्टियों को 1 सीट मिलना भी मुश्किल है.

क्या हो सकता है वोट शेयर ?

आंध्र प्रदेश में कुल 25 लोकसभा सीटें हैं और यहां एनडीए गठबंधन का वोट शेयर 45 फीसदी रह सकता है. वाईएसआर कांग्रेस को 42 फीसदी वोट मिल सकते हैं. विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन को 3 फीसदी वोट मिल सकते हैं. 10 फीसदी वोट अन्य के खाते में जा सकते हैं. हालांकि, 42 फीसदी वोट शेयर वाली वाईएसआर कांग्रेस के खाते में सिर्फ 5 सीटें जा रही हैं, जबकि उससे 3 फीसदी ज्यादा वोट शेयर हासिल कर एनडीए गठबंधन 20 सीटें ले जा रहा है. ऐसे में 3 फीसदी वोट शेयर के दम पर 15 सीटों का खेल हो रहा है. इससे वाईएसआर कांग्रेस के पास तस्वीर बदलने का मौका है.

2019 में क्या हुआ था ?

आंध्र प्रदेश में कुल 25 लोकसभा सीटें हैं. इनमें से 22 सीटें 2019 लोकसभा चुनाव में आईएसआर कांग्रेस के खाते में गई थीं. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस यहां खाता तक नहीं खोल पाई थीं. 3 सीटें टीडीपी को मिली थीं. इस लिहाज से 2024 में एनडीए को भारी फायदा होता दिख रहा है. वहीं, वाईएसआर कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो रहा है. कांग्रेस की हालत जस की तस है.

(Disclaimer- लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले abp न्यूज के लिए सी वोटर ने देश का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है. इस सर्वे में 41 हजार 762 लोगों से बात की गई है. लोकसभा की सभी 543 सीटों सीटों के लिए 1 फरवरी से 10 मार्च के बीच सर्वे किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget