एक्सप्लोरर

ABP C Voter Survey: क्या कैराना पलायन यूपी चुनाव में मुद्दा बनेगा? सर्वे में लोगों के जवाब ने चौंकाया

UP Assembly Elections 2022: एबीपी न्यूज़-सी वोटर (ABP C Voter Survey) के सर्वे में पूछा गया कि क्या कैराना पलायन यूपी चुनाव में मुद्दा बनेगा?

ABP C Voter Survey: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में एक बार फिर से कैराना (Kairana) से कथित तौर पर पलायन का मुद्दा गर्माने लगा है. 22 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कैराना में उन परिवारों से मुलाकात की, जो कथित पलायन के बाद यहां लौट आए हैं. घर-घर चुनाव प्रचार अभियान में पहुंचे अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को कहा, ‘‘यही कैराना है, जहां पलायन होता था, लेकिन अब पलायन कराने वाले खुद पलायन कर गए हैं.’’

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भी कहा कि, “वह कैराना के जरिये यहां कश्मीर बनाने का सपना देख रहे थे. ऐसे तत्वों को हमने कहा है- कश्मीर अब स्वर्ग बन रहा है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है.” 

इन आरोपों के बीच एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने स्नैप पोल (ABP C Voter Survey) किया है. इस सर्वे में पूछा गया कि क्या कैराना पलायन यूपी चुनाव में मुद्दा बनेगा? इस सवाल पर 45 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया. वहीं 27 फीसदी ने नहीं और 28 फीसदी ने पता नहीं कहा.

क्या कैराना पलायन यूपी चुनाव में मुद्दा बनेगा ?
हां - 45 %
नहीं - 27 %
पता नहीं- 28 %

कैराना (Kairana) को लेकर विपक्षी दल समाजवादी पार्टी का कहना है कि बीजेपी बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को भटकाने के लिए इसे उठा रही है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हुकुम सिंह 2014 के लोकसभा चुनाव में कैराना से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे और 2017 उन्होंने कैराना के पलायन को लोकसभा में प्रमुखता से उठाया था. फरवरी 2018 में उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में बीजेपी ने उनकी पुत्री मृगांका को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया था. कैराना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक शहर और नगर पालिका परिषद है.

Punjab Election 2022: BJP ने गठबंधन का किया एलान, 65 सीटों पर खुद लड़ेगी चुनाव, जानें कैप्टन की पार्टी को मिली कितनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget