लोकतंत्र का त्योहार: लोकसभा चुनाव में शामिल होंगे 90 करोड़ वोटर, 25 करोड़ की उम्र 24 से कम
भारतीय लोकतंत्र और चुनाव की भव्यता अंदाता इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2019 चुनाव में यूरोप और उत्तरी अमेरिका के 74 देशों से ज्यादा वोटर होंगे. एक अनुमान के मुताबिक इस बार चुनाव में एक करोड़ बीस साल कर्मचारी लगेंगे. पिछले चुनाव से ये 50 हजार ज्यादा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये भी एक विश्व रिकॉर्ड है.

नई दिल्ली: भारत में चुनाव किसी त्योहार से कम नहीं होता. सही मायने में ये लोकतंत्र का असली त्योहार है. देश पांच साल के लिए अपने 'भाग्य विधाता' को चुनता है. आम चुनाव में जनता बढ़चढ़ कर भागीदारी करती है. सर्दी हो, गर्मी हो, बारिश हो लोगों में चुनाव के लिए लोगों का उत्साह कम नहीं होता. देश एक बार फिर आम चुनाव के मुहाने पर खड़ा है. देश की हर गली, गांव, सड़क, चौपाल पर चुनाव की ही चर्चा है.
इस बार का चुनाव सिर्फ राजनीतिक रूप से ही नहीं बल्कि मतदाताओं के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है. चुनाव आयोग के आंकड़ों की माने तो इस बार लोकसभा चुनाव में 90 करोड़ मतदाता शामिल हो सकते हैं. इस बार के मतदाताओं में एक विशेष संख्या युवाओं की भी है. आयोग के मुताबिक इस 24 साल से कम उम्र के करबी 25 करोड़ युवा मतदान में हिस्सा लेंगे.
2014 के चुनाव की बात करें तो करीब 84 करोड़ वोटर थे, यानी पिछले चुनाव से इस साल छह करोड़ ज्यादा वोटर होंगे. पिछले साढ़े चार साल में चुनाव आयोग ने करीब साढ़े चार करोड़ नए वोटर जोड़े. चुनाव से पहले इसमें दो करोड़ नए वोटरों का और इजाफा हो सकता है. भारतीय लोकतंत्र और चुनाव की भव्यता अंदाता इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2019 चुनाव में यूरोप और उत्तरी अमेरिका के 74 देशों से ज्यादा वोटर होंगे.
उम्र के हिसाब से वोटरों का बंटवारा करें तो 18-24 साल के 25 करोड़, 35-54 साल के 29 करोड़, 25 से 34 साल के 22 करोड़, 56-59 साल के 10 करोड़ और 70 साल से ज्यादा उम्र के चार करोड़ वोटर इस चुनाव में हिस्सा लेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार वोटिंग की बढ़त पिछली बार की तरह रही तो 70% प्रतिशत तक मतदान हो सकता है. अभी तक जितने भी आम चुनाव हुए हैं किसी में 70 प्रतिशत वोटिंग नहीं हुई है.
इस बार के चुनाव में पहली बार सभी ईवीएम मशीन के साथ वीवीपीएटी का भी इस्तेमाल होगा. एक अनुमान के मुताबिक इस बार चुनाव में एक करोड़ बीस साल कर्मचारी लगेंगे. पिछले चुनाव से ये 50 हजार ज्यादा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये भी एक विश्व रिकॉर्ड है.
















