एक्सप्लोरर

​अमेरिका, फ्रांस, रूस नहीं इस देश का व्यक्ति है सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा...इतनी बार कर चुका है पीएचडी

​Most Educated Man: दुनिया के सबसे ज्यादा पढ़ें-लिखे व्यक्ति के पास 5 विषयों में पीएचडी की डिग्री है. इसके अलावा उन्हें एक-दो नहीं 18 भाषाओं का ज्ञान है.

World's Most Educated Man: शिक्षा का अधिकार सबको है. ज्यादातर लोग पढ़ लिखकर कामयाब बनाना चाहते है. लेकिन क्या आपको इस दुनिया के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे व्यक्ति के बारे में पता है? अगर नहीं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दुनिया का सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा व्यक्ति कौन है. ये व्यक्ति किसी विकसित देश से ताल्लुक नहीं रखता है. बल्कि ये शख्स अफ्रीका के एक देश का रहने वाला है. आइए जानते हैं इस व्यक्ति के बारे में...

दुनिया के सबसे पढ़ें लिखे व्यक्ति का नाम प्रो. अब्दुल करीम बंगुरा (Prof. Abdul Karim Bangura) है. वह अफ्रीकी देश सिएरा लियोन से हैं, ज्यादातर लोगों ने तो इस देश का नाम भी पहली बार ही सुना होगा. लेकिन यहां के प्रो. बंगुरा ने एक-दो नहीं बल्कि पूरे पांच विषयों में पीएचडी की है. प्रो. बंगुरा के बारे में बात करें तो उनका जन्म 26 अगस्त, 1953 को सिएरा लियोन के बो प्रांत में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा अपने देश से ही की है. लेकिन उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई अमेरिका से की है. उनके पिता अली कुंडा बांगुरा थे, जो उत्तरी सिएरा लियोन में स्थित पोर्ट लोको शहर के बांगुरा प्रमुखों के वंशज थे. उनके पिता एक इंजीनियर थे.

एक इंटरव्यू के दौरान प्रो. अब्दुल करीम बंगुरा ने अपने पिता को याद करते हुए कहा था कि उन्होंने मुझे हमेशा अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ना सिखाया. उन्होंने मुझसे कहा था कि हमेशा उत्पीड़ित, सताए हुए लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए.

18 भाषाओं का ज्ञान

अब तक प्रो. अब्दुल करीम बंगुरा ने 35 पुस्तकों व 250 स्कॉलर आर्टिकल्स को लिखा और एडिट किया है. इसके अलावा वह 2 या 3 नहीं बल्कि 18 भाषाओं में बात कर सकते हैं. जिनमें अंग्रेजी, फ्रेंच, अरबी, करियो, फुला, कोनो, लिंबा, टेमने, मेंडे, शेर्बो, स्वाहिली, स्पेनिश, इटालियन, स्वीडिश आदि शामिल हैं.

इन विषयों में की पीएचडी

प्रो. अब्दुल करीम बंगुरा की पीएचडी डिग्रियों को लेकर बात करें तो उनके पास पीएचडी इन पॉलिटिकल साइंस, पीएचडी इन डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स, पीएचडी इन लिंग्विस्टिक, पीएचडी इन कंप्यूटर साइंस और पीएचडी इन मैथमेटिक्स की डिग्री है. इतना ही नहीं उनके पास बीए इन इंटरनेशनल स्टडीज, एमए इन इंटरनेशनल अफेयर्स व एमएस इन लिंग्विस्टिक की भी डिग्रियां हैं.

यह भी पढ़ें- ​UPSC Interview Questions: शरीर का एक ऐसा हिस्सा जिसमें खून नहीं पाया जाता है? जानिए ऐसे ही रोचक सवालों के जवाब

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC-BPSC पास करने वालों को मिलेगा पैसा, जानें क्या है योजना?
UPSC-BPSC पास करने वालों को मिलेगा पैसा, जानें क्या है योजना?
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?
RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?
NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फैशन की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन
NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फैशन की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget