एक्सप्लोरर

UPSC कौन-कौन से एग्जाम कराता है? पूरी लिस्ट देख लेंगे तो होश हो जाएंगे फाख्ता

UPSC, यानी संघ लोक सेवा आयोग, भारत सरकार की एक संवैधानिक संस्था है, जो ग्रुप A और ग्रुप B की सरकारी नौकरियों के लिए देशभर में प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करती है.

अगर आप भारत में सरकारी नौकरी, खासकर बड़ी और प्रतिष्ठित पोस्ट्स जैसे IAS, IPS, IFS, IRS या सेना में अधिकारी बनने का सपना देखते हैं, तो आपने UPSC (Union Public Service Commission) का नाम जरूर सुना होगा. UPSC, यानी संघ लोक सेवा आयोग, भारत सरकार की एक संवैधानिक संस्था है, जो ग्रुप A और ग्रुप B की सरकारी नौकरियों के लिए देशभर में प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करती है. इसकी शुरुआत साल 1926 में हुई थी.

UPSC की सबसे बड़ी खासियत है कि इसकी सभी परीक्षाएं  पूरे देश में एक जैसे लेवल पर होती हैं. जब भी UPSC की बात होती है, ज्यादातर लोग सिर्फ IAS या IPS को ही जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि UPSC हर साल कई अलग-अलग परीक्षाएं कराता है. इनमें से कुछ तो इंजीनियरिंग, मेडिकल, सेना, आंतरिक सुरक्षा और विज्ञान से जुड़ी होती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि UPSC कौन-कौन से एग्जाम कराता है.

UPSC कौन-कौन से एग्जाम कराता है?

1. सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam – CSE) - यह सबसे फेमस एग्जाम है, जिसमें IAS, IPS, IFS, IRS जैसे पदों पर नियुक्ति होती है. इसमें तीन चरण होते हैं,Prelims, Mains और Interview. 

2. भारतीय वन सेवा परीक्षा (Indian Forest Service – IFoS) - इसमें पर्यावरण, जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अफसरों की भर्ती होती है. इसकी प्रारंभिक परीक्षा CSE के साथ ही होती है, लेकिन मुख्य परीक्षा और चयन प्रक्रिया अलग होती है. 

3. इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE / IES) - इसमें Civil, Mechanical, Electrical, और Electronics इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को चुना जाता है. जो रेलवे, डिफेंस, सेंट्रल इंजीनियरिंग सर्विस जैसी जगहों पर अफसर बनते हैं. 

4. संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (Combined Defence Services – CDS) - इसमें चुने गए उम्मीदवारों को सेना (Army), नौसेना (Navy) और वायुसेना (Air Force) में अधिकारी बनने का मौका मिलता है. ये CDS के जरिए IMA, INA, AFA और OTA में भर्ती होती है. 

5. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा - यह परीक्षा 12वीं के बाद दी जाती है. इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को NDA और NA में ट्रेनिंग के बाद सेना में अधिकारी बनाया जाता है.

6. CAPF (सहायक कमांडेंट) परीक्षा - ये एग्जाम केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों जैसे BSF, CRPF, ITBP, SSB में Assistant Commandant बनने का मौका देती है. इसमें फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होता है.

7. भारतीय आर्थिक सेवा , सांख्यिकी सेवा (IES / ISS) -  इस एग्जाम में आर्थिक और सांख्यिकी विभागों में विशेषज्ञों की भर्ती होती है. इसमें Economics और Statistics से जुड़े अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स भाग ले सकते हैं.

8. संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा (Combined Geo-Scientist Exam) - इस परीक्षा के जरिए Geologist, Hydrogeologist, Chemist और संबंधित पदों पर नियुक्ति की जाती है.

9. Indian Corporate Law Services (ICLS) - इस एग्जाम में कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली सेवा होती है. लॉ ग्रेजुएट्स और कॉरपोरेट लॉ में शामिल लोगों के लिए शानदार मौका होता है.

10. संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (Combined Medical Services – CMSE) - ये एग्जाम सरकारी अस्पतालों और संस्थानों में डॉक्टर की पोस्ट के लिए होती है.वMBBS की डिग्री वाले स्टूडेंट्स इसमें भाग ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका, 170 पदों पर आवेदन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में 518 सरकारी नौकरियां, जाने आवेदन की तारीख और योग्यता
जम्मू-कश्मीर में 518 सरकारी नौकरियां, जाने आवेदन की तारीख और योग्यता
आंसर-की चैलेंज करने के लिए NTA क्यों लेता है फीस, IIT-UPSC में क्यों नहीं होता ऐसा?
आंसर-की चैलेंज करने के लिए NTA क्यों लेता है फीस, IIT-UPSC में क्यों नहीं होता ऐसा?
केवल चाय चखकर कमा सकते हैं लाखों, टी-टेस्टर बनने के लिए किस कोर्स में लें एडमिशन
केवल चाय चखकर कमा सकते हैं लाखों, टी-टेस्टर बनने के लिए किस कोर्स में लें एडमिशन
राजस्थान बिजली विभाग में 2005 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
राजस्थान बिजली विभाग में 2005 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget