एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश: UG, PG कोर्स की सिर्फ फाइनल ईयर की परीक्षाएं होंगी, फर्स्ट ईयर के छात्र किए जाएंगे प्रमोट

उत्तर प्रदेश में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट लेवल के कोर्सेस मे केवल अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. फर्स्ट ईयर और सेंकेड ईयर के स्टूडेंट्स को इंटरनल असेसमेंट के आधार पर प्रमोट किया जाएगा. इस बारे में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बयान जारी किया है.

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने कहा है कि अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट लेवल के कोर्सेस के लिए फाइनल ईयर की परीक्षाएं 15 अगस्त 2021 तक सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित की जाएगी.  यूपी फाइनल ईयर यूनिवर्सिटी एग्जाम 2021 के लिए  डिटेल्ड एग्जामिनेशन शेड्यूल संबंधित विश्वविद्यालयों या कॉलेजों द्वारा जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा. बता दे कि  इस फैसले की औपचारिक रूप से घोषणा यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने की, जिनके पास राज्य में शिक्षा विभाग भी है. इससे पहले, राज्य सरकार ने पहले और दूसरे वर्ष के छात्रों को इंटरनल असेसमेंट के आधार पर अगली क्लास में प्रमोट किए जाने की घोषणा की थी. 

उपमुख्यमंत्री ने इस संबंध में ट्वीट भी किया
उपमुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, “अगस्त के मध्य तक अंडर ग्रेजुएट सेकेंड ईयर और फाइनल ईयर और पोस्ट ग्रेजुएट फाइनल ईयर की परीक्षाएं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाएंगी, स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा प्रणाली का सरलीकरण - ओएमआर आधारित / बहुविकल्पी / विस्तृत प्रश्नों का सम्मिश्रण, अवधि घटाकर एक से डेढ़ घंटा.”

PG और सेमेस्टर कोर्सेस की परीक्षाओं के लिए गाइडलाइन्स जारी
शर्मा ने कहा कि पोस्टग्रेजुएट और सेमेस्टर कोर्सेस की परीक्षाओं के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. प्रैक्टिकल टेस्ट नहीं होंगे और थ्योरी परीक्षाओं के आधार पर अंक तय किए जाएंगे. मौखिक परीक्षा (वाइवा वॉयस), यदि आवश्यक होंगे तो ऑनलाइन ही आयोजित किए जाएगी. शर्मा ने बयान में कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर परीक्षा प्रणाली को सरल बनाया जाएगा और परिणाम 31 अगस्त तक घोषित कर दिए जाएंगे. वहीं एकेडमिक ईयर 2021-22 सितंबर 2021 से शुरू होगा.

18 जून तक प्रमोशन फार्मूले का मसौदा ड्राफ्ट करना जरूरी

शर्मा ने कहा कि यूपी की यूनिवर्सिटी और संबद्ध डिग्री कॉलेजों में 4.1 मिलियन से अधिक छात्र नामांकित हैं और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी फैसले लिए गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रथम वर्ष के जिन छात्रों को पिछले साल बिना परीक्षा के सेकेंड ईयर में प्रमोट किया गया था उन्हें इस वर्ष परीक्षा देनी होगी. उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालयों को 18 जून तक प्रमोशन फार्मूले का मसौदा ड्राफ्ट करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें

MHT CET 2021: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट CET 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, पढ़ें डिटेल

Assam Board Exam 2021: असम में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 1 से 15 अगस्त तक होंगी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget