एक्सप्लोरर

UPSSSC: यूपी में व्यायाम प्रशिक्षक शारीरिक परीक्षा की तारीख जारी, एग्जाम 1 दिसंबर से, पढ़ें डिटेल्स

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग {UPSSSC} ने व्यायाम प्रशिक्षक और क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी की शारीरिक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. ये परीक्षा 1 दिसंबर से शुरू होगी.

UPSSSC Yuva Vikas Dal Adhikari and Exercise Trainer Exam Date 2020: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग {UPSSSC} ने व्यायाम प्रशिक्षक और क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. शारीरिक परीक्षा 1 दिसंबर 2020 से 16 दिसंबर 2020 तक आयोजित की जायेगी. यह परीक्षा गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज कुर्सी रोड गुडंबा लखनऊ में होगी.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग {UPSSSC} के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शारीरिक परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है. जो कि आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड है. परीक्षा से संबंधित नोटिस के मुताबिक़ क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के लिए शारीरिक परीक्षा 1 से 11 दिसंबर 2020 तक जबकि व्यायाम प्रशिक्षक के लिए शारीरिक परीक्षा 12 से 16 दिसंबर 2020 तक होगी.

जो कैंडिडेट्स किसी कारण वश नियत तारीख पर परीक्षा में नहीं पहुंच पाए तो उन अनुपस्थित कैंडिडेट्स की शारीरिक परीक्षा 17 और 18 दिसंबर 2020 को होगी. शारीरिक परीक्षा के लिए कुल 2281 कैंडिडेट्स को सफल घोषित किया गया है. ये परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी. पहली पाली के लिए कैंडिडेट्स को सुबह 9.00 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर बाद 1 बजे परीक्षा स्थल पर पहुंच कर उपस्थिति दर्ज करानी होगी.

 सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने आगे कहा शारीरिक स्वस्थता मापदंड परीक्षा और शारीरिक पात्रता परीक्षा के लिए पात्र घोषित किये गए कैंडिडेट्स का एडमिट कार्ड आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर जल्द ही अपलोड कर दिया जाएगा. कैंडिडेट्स वहां से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगें. कैंडिडेट्स को इस शारीरिक परीक्षा में निर्धारित किट व स्पोर्ट्स शूज में ही शामिल होने की अनुमति दी जाएगी.

उल्लेखनीय है कि यूपीएसएसएससी व्यायाम प्रशिक्षक और क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2020 के तहत कुल 728 पदों पर भर्ती किया जाना है. जिसमें क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 680 और व्यायाम प्रशिक्षक के 48 पद हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget