एक्सप्लोरर

​​UPSSSC Exam Postponed 2022: अनुदेशक पद के लिए आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा स्थगित, यहां चेक करें नोटिस

​Instructor Exam Postponed: यूपीएसएसएससी ने अनुदेशक पद के लिए आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं.

​UPSSSC Exam Postponed: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा अनुदेशक मुख्य परीक्षा 2022 को स्थगित कर दिया गया है. आयोग जल्द ही मुख्य परीक्षा के लिए नई तारीख का ऐलान करेगा. परीक्षा स्थगित करने को लेकर आयोग ने आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर एक नोटिस जारी किया है.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग के द्वारा अनुदेशक मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया जाना था. जिसे अब स्थगित कर दिया गया है. आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा को स्थगित किया जा रहा है. आयोग की तरफ से सम्मिलित प्रवर/ अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई 2022 को किया जाएगा. ये एग्जाम सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा जो कि दोपहर 12 बजे तक चलेगा. परीक्षा का आयोजन लखनऊ में किया जाना है. हालांकि अभी तक पूर्ति निरीक्षक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं हुए हैं.

उधर, आयोग द्वारा राजस्व लेखपाल की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ाकर 24 जुलाई 2022 कर दिया है. अब उम्मीदवार 24 जुलाई तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर पाएंगे. पहले आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 19 जून 2022 तय की गई थी.

इस प्रकार चेक कर सकेंगे नोटिस

  • स्टेप 1: नोटिस चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद वह होम पेज पर दिए गए सम्बंधित नोटिस के लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब उम्मीदवार की स्क्रीन पर नोटिस आ जाएगा.
  • स्टेप 4:  इसके बाद उम्मीदवार नोटिस चेक करें और प्रिंट आउट निकाल लें.

​​HPCL Jobs 2022: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली बंपर पदों पर वेकेंसी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

​​SSC Answer Key 2022: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने जारी की CHSL टियर 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की, ऐसे करें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget