एक्सप्लोरर

​IPS Success Story: यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाने के लिए खुद पर भरोसा होना जरूरी, आईपीएस प्रियंका से जानें टिप्स

​UPSC Success Story: प्रियंका के दादा भी आईपीएस अधिकारी थे और वे मध्य प्रदेश में एडीजी के पद से रिटायर हुए थे. इसके अलावा उनकी छोटी बहन भी आईपीएस अधिकारी हैं.

UPSC IPS Success Story: देश में हर साल आईएएस और आईपीएस (IAS & IPS) बनने का सपना लाखों युवा देखते हैं, लेकिन सफलता सिर्फ चुनिंदा कैंडिडेट्स को ही मिलती है. शायद सबके जेहन में ये सवाल आता है कि देश की सबसे कठिन यूपीएससी की परीक्षा (UPSC Exam) को पास करने का सक्सेस मंत्रा क्या है? यूपीएससी 2018 की परीक्षा में 109वीं रैंक लाने वाली प्रियंका शुक्ला (IPS Priyanka Shukla) का कहना है कि खुद पर भरोसा, सकारात्मक सोच,समर्पण और ईमानदार कोशिश ही सफलता का मूल मंत्र है.

प्रियंका शुक्ला फिलहाल जबलपुर में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) के पद पर तैनात हैं. प्रियंका कहती है कि किसी सफल उम्मीदवार की एग्जाम के प्रिपरेशन से लेकर क्वालीफाई करने तक की स्टोरी सुनकर इस एग्जाम को क्रैक करने की प्रेरणा ली जा सकती है. प्रियंका शुक्ला भिंड के छोटे से गांव मेहगांव की रहने वाली हैं. उनकी कक्षा 7वीं तक की शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल में हुई थी. उन्होंने इसके बाद आगे की पढ़ाई ग्वालियर (Gwalior) से की और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की.

दादा की यूनिफार्म देखर मिलती थी खुशी
प्रियंका का बचपन से ही आईपीएस अधिकारी बनने का सपना था.उनके दादा एस एस शुक्ला भी आईपीएस अधिकारी थे और वे मध्य प्रदेश में एडीजी (ADG) के पद से रिटायर हुए थे.प्रियंका कहती है कि दादा जी को यूनिफार्म में देखकर अजीब सी खुशी मिलती थी. जब वो घर आते थे तो लोग उन्हें बहुत सम्मान देते थे. प्रियंका बचपन की यादों में खोते हुए बताती है कि जब गांव में पुलिस की लाल बत्ती वाली गाड़ी गश्त करती थी तो वो अपनी छत से उसे आखिरी छोर तक निहारती थी. वो गाड़ी भी बहुत आकर्षित करती थी जो उसके आईपीएस बनने के सपने की वजह बनी.

कड़ी मेहनत के बाद मिली सफलता
प्रियंका बताती हैं कि पहले दो अटेम्ट ग्वालियर में रहकर दिए लेकिन सफलता नहीं मिली. फिर उनके पिताजी ने उन्हें दिल्ली कोचिंग के लिए भेजा. प्रियंका ने दिल्ली से जब तीसरा अटेम्ट दिया तो फिर निराशा हाथ लगी और हिम्मत जवाब देने लगी.लेकिन खुद पर इतना भरोसा था कि चौथे अटेम्प्ट में जग जीत लिया.  

छोटी बहन भी है आईपीएस
गौरतलब है कि प्रियंका की छोटी बहन मिनी शुक्ला (Mini Shukla) भी 90 वीं रैंक के साथ आईपीएस बनीं. जिस पर प्रियंका ने कहा कि उनकी खुशी डबल हो गई है, क्योंकि उनकी छोटी बहन भी अब आईपीएस है. इनके पिता पेशे व्यवसायी है जबकि मां गृहणी है. बड़े भाई ग्वालियर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते है.

​​IAS Success Story: 7 गोलियां नहीं बन सकी सपने में बाधा, किसी फिल्म से कम नहीं रिंकू का PCS से IAS बनने का सफर

​​IBPS Admit Card 2022: आईबीपीएस ने जारी किए आरआरबी पीओ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
NEET-UG 2027 में बड़ा बदलाव, अब 5-6 दिन तक होगी परीक्षा; 1 हजार केंद्रों पर कंप्यूटर से होगा एग्जाम
NEET-UG 2027 में बड़ा बदलाव, अब 5-6 दिन तक होगी परीक्षा; 1 हजार केंद्रों पर कंप्यूटर से होगा एग्जाम

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत

Embed widget