एक्सप्लोरर

UPSC CSE Preparation Tips: प्री परीक्षा पास करने में मदद कर सकते हैं ये टॉपिक, तैयारी के समय इन पर दें खास ध्यान

UPSC CSE Important Topics: सिविल सर्विस प्री परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ विषय ऐसे हैं जिनसे करीब-करीब हर साल सवाल आते हैं. इन विषयों को महत्वपूर्ण विषयों की श्रेणी में रखा जा सकता है.

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम में हर साल करीब 5 से 6 लाख के करीब कैंडिडेट्स बैठते हैं. इस परीक्षा का कठिनाई स्तर ज्यादा होने के साथ ही यहां होने वाला कांपटीशन इसे और कठिन बना देता है. ऐसे में स्टूडेंट्स के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि क्या यूपीएससी सीएसई परीक्षा के लिए कुछ जरूरी टॉपिक हैं जिन्हें अतिरिक्त ध्यान देकर पढ़ना चाहिए. इस मामले में विशेषज्ञों का मत ये है कि यूपीएससी में ऐसे विषय बताना बहुत मुश्किल है जिन्हें जरूरी कहा जा सके लेकिन पिछले सालों के पेपर पैटर्न देखते हुए कुछ विषयों को छांटा गया है जिन्हें कैंडिडेटस अच्छे से तैयार कर सकते हैं. संभवत: इससे उन्हें फायदा हो.

यूपीएससी सीएसई परीक्षा के जरूरी टॉपिक

इंडिया की जियोग्राफिकल मैपिंग - भारत की जियोग्राफिकल मैपिंग की अच्छी जानकारी कैंडिडेट्स को होनी चाहिए. इसके लिये भी एनसीईआरटी की किताबों के साथ ही एटलस की मदद से पढ़ाई करें. प्रमुख नदियां और उनकी सहायक नदियां, खासतौर पर वे जो खेती को प्रभावित करती हैं, उनके बारे में भी पता करें.

फ्रीडम मूवमेंट – 1930 से 1947 तक के फ्रीडम मूवमेंट के बारे में अच्छे से पढ़ें. यह सब्जेक्ट यूपीएससी सीएसई परीक्षा की तैयारी के लिये बहुत जरूरी माना जाता है. इसके लिए एनसीईआरटी की किताबें और फ्रीडम स्ट्रगल बाय बिपिन चंद्रा बुक देख सकते हैं. अलग-अलग फ्रीडम मूवमेंट जैसे नॉन कोऑपरेटिव मूवमेंट, क्विट इंडिया मूवमेंट के बारे में आपको पता होना चाहिए.

जरूरी संरक्षण स्थल – सभी जरूरी कंजर्वेशन साइट उनसे जुड़ी वाइल्ड लाइफ और वेजिटेशन के बारे में अच्छे से पढ़ाई करें. हर साल इस विषय से कुछ प्रश्न आते हैं. पर्यावरण संरक्षण पर भी सवाल आ सकते हैं. जैसे सदाबहार वन और झीलों की भारतीय पर्यावरण पर भूमिका से संबंधित प्रश्न.

महत्वपूर्ण मॉन्यूमेंट और कल्चरल साइट - भारत के कई स्मारक स्थल यूनेस्को की सूची में शामिल हैं. ये लिस्ट आपको ऑनलाइन मिल जायेगी. पूरी लिस्ट देखें और उसमें दिये महत्वपूर्ण स्थानों जैसे हड़प्पा, चोल मंदिर, अजंता की गुफाओं, एलोरा की गुफाओं, हिमालयी संस्थान वगैरह के बारे में जानकारी इकट्ठा करें.

संसद द्वारा पास नये अधिनियम, लंबित बिल -इस विषय में ताजा जानकारी आपको पीआरएस की वेबसाइट पर आने वाली वार्षिक रिपोर्ट से मिल जाएगी. इस सोर्स पर भरोसा कर सकते हैं. यह विषय जरूरी है क्योंकि हर साल पॉपुलर अधिनियम से सवाल पूछे जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Indian Navy में कई पद पर हो रही है बंपर भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget