एक्सप्लोरर

UPSC CSE 2024: आज जारी हो सकते हैं यूपीएससी सीएसई प्री परीक्षा के एडमिट कार्ड, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

UPSC CSE Admit Card: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की सिविल सेवा प्री परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी हो सकते हैं. जानिए इस बारे में क्या अपडेट है और रिलीज होने के बाद इन्हें कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.

UPSC CSE Prelims Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के एमडिट कार्ड आज यानी 3 जून 2024 दिन सोमवार को जारी किए जा सकते हैं. वे कैंडिडे्टस जिन्होंने इस साल की यूपीएससी सीएसई प्री परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, वे लेटेस्ट अपडेट्स के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – upsc.gov.in.

एडमिट कार्ड रिलीज होने के बाद इसी वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं और परीक्षा के बारे में आगे की जानकारी और अपडेट भी यहीं से पाए जा सकते हैं.

परीक्षा डेट है पास

यूपीएससी सीएसई प्री परीक्षा 2024 का आयोजन 16 जून के दिन किया जाएगा. जैसा कि आप देख सकते हैं एग्जाम डेट आने में बहुत वक्त नहीं बचा है इसलिए अब एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं. हालांकि आयोग ने इस बारे में को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एडमिट कार्ड आज रिलीज किए जा सकते हैं.

क्या होगी टाइमिंग

एडमिट कार्ड रिलीज होने के बाद ही परीक्षा की टाइमिंग से लेकर दूसरे निर्देशों के बारे में ठीक से जानकारी दी जा सकेगी. हालांकि पिछले साल के हिसाब से बात करें तो पेपर वन और पेपर टू की टाइमिंग ऐसी हो सकती है. यूपीएससी प्रीलिम्स जीएस पेपर I का आयोजन सुबह 9.30 से 11.30 बजे के बीच और जीएस पेपर II का आयोजन दोपहर में 2.30 से 4.30 के बीच किया जा सकता है. हालांकि पक्की जानकारी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ही पता चलेगी.

एडमिट कार्ड पर दिए निर्देश ठीक से पढ़ लें

एडमिट कार्ड पर दिए परीक्षा संबंधी निर्देशों को ठीक से पढ़ लें. इससे आपको सब पता चल जाएगा कि कितने बजे सेंटर पहुंचना है, क्या साथ ले जाना है, क्या नहीं ले जाना है, गेट कितने बजे बंद हो जाएगा वगैरह.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • यूपीएससी सीएसई प्री परीक्षा का एडमिट कार्ड रिलीज होने के बाद डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी upsc.gov.in पर.
  • यहां होमपेज पर आपको एक लिंक दिखेगा, जिस पर लिखा होगा – UPSC CSE Prelims Admit Card 2024. इस पर क्लिक करें. ऐसा एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होने के बाद होगा.
  • इतना करने पर जो पेज खुले उस पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर रख लें. ये आगे आपके काम आएगा.
  • इस बारे में कोई भी अपडेट या जानकारी विस्तार से पाने के लिए यूपीएससी की वेबसाइट विजिट करते रहें.

यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग की है तो इस सरकारी नौकरी के लिए करें अप्लाई, 1.7 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU Hindi PhD Admission 2026: DU में हिंदी PhD के इंटरव्यू रद्द, विरोध के बाद नोटिस हुआ वापस
DU में हिंदी PhD के इंटरव्यू रद्द, विरोध के बाद नोटिस हुआ वापस
गोवा शिपयार्ड में 91 नॉन-एक्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, शुरू हो गए आवेदन
गोवा शिपयार्ड में 91 नॉन-एक्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, शुरू हो गए आवेदन
UPESSC PRT recruitment 2026: UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget