एक्सप्लोरर

UPPCS Success Story: एक चपरासी से कैसे अफसर बने राहुल त्रिपाठी, बेहद प्रेरणादायक है उनकी कहानी

एक वक्त ऐसा था जब राहुल की उम्र महज 14 साल थी और उनके पिता की मौत हो गई. इसके बाद जब वे 18 साल के हुए तब मृतक आश्रित कोटे के तहत उन्हें चपरासी की नौकरी दी गई.

Success Story Of UPPCS Topper Rahul Tripathi: जब आपके इरादे मजबूत हों तो किसी भी चुनौती का सामना करने के बावजूद आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. आज आपको चपरासी से यूपीपीसीएस परीक्षा पास कर ऑफिसर बनने वाले राहुल त्रिपाठी की कहानी बताएंगे. बेहद संघर्षों के बीच उन्होंने अपने परिवार को संभाला और यूपीपीसीएस की तैयारी भी की. आखिरकार साल 2020 में उन्होंने 43वीं रैंक हासिल कर अपना सपना पूरा कर लिया. उनकी कहानी हम सबके लिए प्रेरणादायक है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद बड़ा लक्ष्य हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं.

14 साल की उम्र में बदली जिंदगी
राहुल त्रिपाठी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं. उनके पिता जनपद न्यायालय में तृतीय श्रेणी कर्मचारी थे. राहुल की उम्र महज 14 वर्ष थी जब उनके पिता की अचानक मौत हो गई. इससे उनके घर की आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ गई. राहुल पढ़ाई में काफी होशियार थे और इंटरमीडिएट में उन्होंने जिले में दूसरा स्थान हासिल किया. इसके बावजूद जब उनकी उम्र 18 वर्ष हुई, तब मृतक आश्रित कोटे के तहत उन्हें चपरासी के पद पर नियुक्ति मिली. करीब डेढ़ साल तक उन्होंने चपरासी की नौकरी की. काफी प्रयासों के बाद इंटरव्यू पास करने के बाद उन्हें तृतीय श्रेणी कर्मचारी बनाया गया. 

सरकारी नौकरी छोड़ प्राइवेट एनजीओ ज्वाइन किया 
राहुल की महज 21 साल की उम्र में शादी हो गई. ऐसे में उनके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ गया. उनका सपना अफसर बनने का था, ऐसे में उन्होंने कुछ साल बाद नौकरी छोड़ दी और एक एनजीओ ज्वाइन कर लिया. इसके साथ-साथ वे अपनी तैयारी भी कर रहे थे. उनके सफर में उनकी पत्नी का काफी योगदान रहा. आखिरकार साल 2020 में उन्होंने यूपीपीसीएस परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर ली. 

यहां देखें राहुल त्रिपाठी का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

दूसरे कैंडिडेट्स को राहुल की सलाह
राहुल का मानना है कि अगर वे आर्थिक तंगी और तमाम जिम्मेदारियों के बीच यूपीपीसीएस जैसी परीक्षा को पास कर सकते हैं, तो कोई भी व्यक्ति उनकी तरह कड़ी मेहनत करके यह मुकाम हासिल कर सकता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि शादीशुदा जिंदगी और तमाम जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की और उसके बाद यूपीपीसीएस की तैयारी की. उन्होंने इस दौरान लगातार नौकरी भी की और बेहतर रणनीति की बदौलत अपना सपना भी पूरा कर लिया. 

यह भी पढ़ेंः SSC GD Constable 2021 Notification: जल्द जारी होगा SSC जीडी कॉन्स्टेबल नोटिफिकेशन, जानें एलिजिबिलिटी-सिलेक्शन प्रोसेस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU No Tolerance Policy: डीयू में रैगिंग पर नो टॉलरेंस पॉलिसी! बदसलूकी पर एडमिशन-डिग्री रद्द, क्रिमिनल केस भी होगा दर्ज
डीयू में रैगिंग पर नो टॉलरेंस पॉलिसी! बदसलूकी पर एडमिशन-डिग्री रद्द, क्रिमिनल केस भी होगा दर्ज
IBPS PO की रिवाइज्ड वैकेंसी में पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन का आज आखिरी मौका
IBPS PO की रिवाइज्ड वैकेंसी में पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन का आज आखिरी मौका
DTU New Courses 2026: अब DTU के छात्रों को मिलेगा ग्लोबल एक्सपोजर, नए कोर्स और इंटरनेशनल टाईअप लॉन्च
अब DTU के छात्रों को मिलेगा ग्लोबल एक्सपोजर, नए कोर्स और इंटरनेशनल टाईअप लॉन्च
CBSE Class 9 New Books 2026: CBSE-NCERT का बड़ा कदम, 9वीं की मैथ्स-साइंस की नई किताबों के लिए टीचर्स की खास ट्रेनिंग शुरू
CBSE-NCERT का बड़ा कदम, 9वीं की मैथ्स-साइंस की नई किताबों के लिए टीचर्स की खास ट्रेनिंग शुरू

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget