एक्सप्लोरर

UP Board Exam Center 2021: आज जारी होगी यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की फाइनल लिस्ट, जानें किन स्कूलों में होगी 10वीं 12वीं की परीक्षाएं

UPMSP UP Board Exam Center 2021: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची आज जारी की जायेगी. इसके बाद परीक्षार्थी यह जान सकेंगें कि किन –किन स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होगी.

UPMSP UP Board Exam Center List 2021: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटर परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा केंद्रों की फाइनल लिस्ट आज यानी 27 फरवरी को जारी की जाएगी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सभापति एवं माध्यमिक शिक्षा के निदेशक को शासन की ओर से एक पत्र भेजा गया है जिसमें  22 फरवरी  2021 को भेजे गए पत्र का हवाला देते हुए कहा गया है कि आपके इस पत्र पर विचार के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करने की समय सीमा 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई है.

इससे पहले  यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची 22 फरवरी को जारी होने वाली थी. ज्ञात है कि बोर्ड परीक्षा 2021 के परीक्षा केंद्रों को लेकर 300 से अधिक आपत्तियां मिली थीं. जिसका निवारण करने के बाद फाइनल लिस्ट आज जारी की जानी है.

विदित है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 अप्रैल 2021 से शुरू होंगी. जहां हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 10 मई को समाप्त होगी वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 दिन बाद 12 मई 2021 को समाप्त होंगी. पिछले वर्ष की तरह इस साल भी हाईस्कूल की परीक्षाएं 12 कार्य दिवसों में और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 कार्य दिवसों में संपन्न होंगी.

इस बार कम हुए हैं यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी

इस बार यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए कुल 56,03,813 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया है. इनमें 31,47,793 छात्र और 24,56,020  छात्राएं शामिल हैं. वहीं  पिछले साल यानी शैक्षिक सत्र 2019-20 में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की कक्षाओं के लिए कुल 56,10,819 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया था. इस प्रकार देखें तो पता चलता है कि इस वर्ष पिछली बार से करीब 7 हजार परीक्षार्थी कम पंजीकृत हुए हैं.

जहां इस वर्ष हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या घटी है. वहीं इण्टरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ी है. पिछले वर्ष हाईस्कूल में कुल 30,24,480 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे. वहीं इण्टरमीडिएट परीक्षा में पंजीकृत होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 25,86,339 रही.

यूपी बोर्ड परीक्षाएं कड़ी निगरानी होंगी

  • परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी व वायस रिकार्डरयुक्त कैमरे लगायें जायेंगे.
  • परीक्षा केंद्रों की लाइव फीडिंग होगी.
  • चार रंग की क्रमांकयुक्त कॉपियां भेजी जाएंगी
  • संवेदनशील 10 जिलों में सिली हुई कॉपियां दी जाएंगी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी
गुजरात में छात्रों के लिए राहत, विदेश में पढ़ाई के लिए बढ़ी लोन की इनकम लिमिट
गुजरात में छात्रों के लिए राहत, विदेश में पढ़ाई के लिए बढ़ी लोन की इनकम लिमिट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget