एक्सप्लोरर

यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 27 जून से शुरू होगी चॉइस फिलिंग

JEECUP counselling 2025: यूपी पॉलिटेक्निक 2025 में दाखिला चाहने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है. 27 जून से चॉइस फिलिंग प्रोसेस शुरू होगी.

उत्तर प्रदेश में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके तहत पहले राउंड की चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 27 जून 2025 से शुरू होगी. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकेंगे.

2 जुलाई तक भरें विकल्प

पहले राउंड के लिए कॉलेज और कोर्स का विकल्प भरने की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2025 है. इसके बाद 3 जुलाई को राउंड 1 का सीट आवंटन परिणाम घोषित किया जाएगा. सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने विकल्प भर लें ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो.

दो चरणों में होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

JEECUP 2025 की काउंसलिंग दो चरणों में होगी. पहले चरण में तीन राउंड होंगे, जिसमें सामान्य अभ्यर्थी भाग लेंगे. वहीं दूसरा चरण अल्पसंख्यक (मुस्लिम/अल्पसंख्यक) संस्थानों की आरक्षित सीटों के लिए होगा. इस विशेष चरण में दो राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी.

किन छात्रों को मिलेगा मौका?

इस काउंसलिंग में वही छात्र भाग ले सकते हैं जिन्होंने JEECUP 2025 परीक्षा में ग्रुप A, B, C, D, F, G, H, I, K1 से K8 और L ग्रुप की परीक्षा पास की हो. काउंसलिंग में भाग लेने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान, चॉइस फिलिंग और फिर सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया से गुजरना होगा.

यह भी पढ़ें:  JNU में फिर उठी अपनी एंट्रेंस परीक्षा की मांग, छात्रसंघ का आंदोलन तेज; जानें छात्रों की मांग और कुलपति का रुख

सीट मिलने के बाद क्या करें?

सीट आवंटन के बाद छात्रों को दो विकल्प दिए जाएंगे - फ्लोट और फ्रीज. अगर छात्र किसी बेहतर कॉलेज की उम्मीद रखते हैं तो वे "फ्लोट" चुन सकते हैं और अगले राउंड में भाग ले सकते हैं. वहीं, "फ्रीज" का मतलब है कि छात्र आवंटित कॉलेज को स्वीकार कर रहा है और आगे की काउंसलिंग में हिस्सा नहीं लेगा.

दोनों ही विकल्प चुनने के बाद छात्रों को 3,000 सीट एक्सेप्टेन्स फीस और 250 काउंसलिंग फीस यानी कुल 3,250 का भुगतान करना होगा. फ्रीज विकल्प चुनने वाले छात्रों को फिर अपने नजदीकी सहायता केंद्र में जाकर दस्तावेज़ों का सत्यापन कराना होगा. इसके बाद उन्हें कॉलेज जाकर शेष फीस जमा करनी होगी, तभी उनका एडमिशन फाइनल माना जाएगा.

यह भी पढ़ें: LIC हाउसिंग फाइनेंस में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, एग्जाम 3 जुलाई को

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget