एक्सप्लोरर

UP Police Result 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की कब होगी रिलीज, रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट?

UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की और नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे. रिलीज होने के बाद इन्हें कहां से और कैसे चेक कर सकते हैं, जानिए.

UP Police Constable Final Answer Key & Result 2024 Update: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड जल्द ही यूपी पुलिस कॉनस्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दी हो, वे रिलीज होने के बाद रिजल्ट और फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – uppbpb.gov.in. यहां से इन भर्तियों से जुड़े जरूरी डिटेल भी पता किए जा सकते हैं.

कब तक होंगे रिलीज

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की और नतीजे कब तक जारी होंगे, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि पिछले सालों का ट्रेंड देखें और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस महीने के अंत तक फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी हो सकते हैं.

ये भी हो सकता है कि फाइनल आंसर-की पहले जारी हो और रिजल्ट बाद में आए साथ ही ये भी संभावना है कि फाइनल आंसर-की और रिजल्ट दोनों साथ ही रिलीज किए जाएं. बेहतर होगा लेटेस्ट अपडेट्स के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

यह भी पढ़ें: एक्जिम बैंक में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन जारी हैं, फटाफट कर दें अप्लाई  

इतने कैंडिडेट्स को है प्रतीक्षा

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट की प्रतीक्षा लाखों कैंडिडेट्स को है. इस साल एग्जाम में करीब 48 लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था लेकिन कई सारों ने परीक्षा छोड़ दी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 16 लाख कैंडिडेट्स ने एग्जाम छोड़ा. इस प्रकार अभी भी 32 लाख उम्मीदवारों को फाइनल आंसर-की और रिजल्ट की प्रतीक्षा है.

रिलीज होने के बाद ऐसे करें चेक

  • यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी uppbpb.gov.in पर.
  • यहां होमपेज पर आपको यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट की टैब दिखेगी. (ऐसा आंसर-की और रिजल्ट रिलीज होने के बाद होगा). इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही फिर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आफको अपने लॉगिन डिटेल्स डालने होंगे.
  • डिटेल डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही आपके नतीजे और फाइनल आंसर-की कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.
  • ये आगे आपके काम आएगा. इस बाबत कोई भी लेटेस्ट इंफॉर्मेशन पाने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें: इंडियन कोस्ट गार्ड में कई पदों पर निकली भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी  

आगे के चरण करने होंगे पास

लिखित परीक्षा के नतीजे जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को फिजिकल फिटनेस टेस्ट देना होगा. फिजिकल फिटनेस टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट देने के बाद डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन होगा और मेडिकल एग्जामिनेशन लिया जाएगा. सभी चरण पूरे होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी. 

यह भी पढ़ें: ये है वायु सेना की स्पेशल फोर्स, नाम सुनकर ही कांपते हैं लोग, जानिए इतिहास 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget