एक्सप्लोरर

UP PCS मेन एग्जाम की तारीख घोषित, जानें कब होगी परीक्षा, जल्द आएंगे एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से यूपी पीसीएस मेंस एग्जाम की तारीख जारी कर दी गई है. इस बार परीक्षा का आयोजन 29 जून से होगा.  

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा यानी UPPSC PCS मुख्य परीक्षा 2025 की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है. जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है, वे अब मुख्य परीक्षा की तैयारियों में जुट सकते हैं. यह परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 तक प्रयागराज और लखनऊ में दो पालियों में आयोजित की जाएगी. इस बार PCS के तहत 947 पदों पर भर्ती होनी है.

UPPSC की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, इस बार 15,066 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में होगा- पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक.

परीक्षा की शुरुआत 29 जून को होगी, जिसमें पहले सत्र में सामान्य हिंदी और दूसरे सत्र में निबंध लेखन की परीक्षा ली जाएगी. 30 जून को पहले सत्र में सामान्य अध्ययन - पेपर 1 और दूसरे सत्र में सामान्य अध्ययन - पेपर 2 होगा. 1 जुलाई को सामान्य अध्ययन के पेपर 3 और 4, जबकि 2 जुलाई को पेपर 5 और 6 की परीक्षा होगी.

कैसे रहेगा पैटर्न

मुख्य परीक्षा का पैटर्न भी आयोग ने स्पष्ट किया है. यह परीक्षा कुल 1500 अंकों की होगी. इसमें सामान्य अध्ययन के 6 पेपर होंगे, हर पेपर 200 अंकों का होगा. इसके अलावा सामान्य हिंदी और निबंध लेखन की परीक्षा 150-150 अंकों की होगी. खास बात यह है कि सामान्य अध्ययन के पेपर 5 और 6 उत्तर प्रदेश राज्य पर आधारित होंगे, जिनमें राज्य से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे.

जल्द आएगा एडमिट कार्ड

अब बात करते हैं एडमिट कार्ड की तो आयोग जल्द ही इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा. अभ्यर्थी uppsc.up.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी होगा, वरना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget