एक्सप्लोरर

UP board result 2020: अब लॉकडाउन के बाद शुरू होगी यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन, रिजल्ट में हो सकती है देरी

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब लॉकडाउन के बाद किया जाएगा. यूपी बोर्ड रिजल्ट जून तक

UP Board Evaluation Update 2020: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की वजह से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब लॉकडाउन के बाद शुरू करने का फैसला किया. यह जानकारी बोर्ड द्वारा मीडिया को दी गई. बोर्ड ने उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या तथा प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के विरोध के कारण 25 अप्रैल से शुरू होने वाले मूल्यांकन को स्थगित कर दिया है. मूल्यांकन में देरी के कारण अब यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का परिणाम घोषित होने में देरी हो सकती है. ऐसे में यूपी बोर्ड की परीक्षाथियों को अपने रिजल्ट के लिए जून के तीसरे / चौथे सप्ताह तक इंतजार करना पड़ा सकता है. इससे पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने 17 अप्रैल को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को 25 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया था. उनकी यह इच्छा थी कि 10वीं और 12वीं बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन जल्दी कराकर परिणाम को समय से घोषित कर दिया जाये. परन्तु प्रदेश में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह कार्य संभव नहीं है. आपको बतादें कि प्रदेश में 3 मई तक लॉक डाउन लागू किया गया है. इसके बावजूद एक तिहाई कर्मचारियों के साथ बोर्ड का कार्यालय 20 अप्रैल 2020 से खुल गया था. बोर्ड के सामने इस समय सबसे महत्वपूर्ण कार्य प्रदेश के करीब 275 केंद्रों पर 3.10 करोड़ से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन करके रिजल्ट तैयार करना है. इसके चलते अब इन कार्यों में दोगुना समय लग सकता है. ऐसे में बोर्ड का रिजल्ट जून के दूसरे सप्ताह के पहले घोषित कर पाना मुश्किल है. कोरोना वायरस के कारण जो हालात राज्य में बने हुए हैं उन्हें देखते हुए उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य संपन्न होने में 20 से 25 दिन का समय लगाने का अनुमान है.  जिन स्कूलों को मूल्यांकन केंद्र बनाये गए हैं वहां बैठने की जगह सीमित है. पहले एक बेंच पर 4- 4 परीक्षक बैठकर कापियों का मूल्यांकन करते थे. परन्तु केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन्स के अनुसार दो परीक्षकों के मध्य कम से कम दो मीटर की दूरी रखनी होगी. प्रदेश के कुछ जिलों में यह कार्य और मुश्किल है क्योंकि कुछ मूल्यांकन केंद्र तो हॉटस्पॉट एरिया में स्थित हैं. जहाँ मूल्यांकन कार्य असंभव है.   

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में 80% प्रश्न पुराने, उम्मीदवारों ने की जांच की मांग
असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में 80% प्रश्न पुराने, उम्मीदवारों ने की जांच की मांग
यूपी में जल्द होगी होमगार्ड भर्ती, 7600 पदों पर आने वाली है वैकेंसी
यूपी में जल्द होगी होमगार्ड भर्ती, 7600 पदों पर आने वाली है वैकेंसी
कैसे करें UPPCS इंटरव्यू की तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स?
कैसे करें UPPCS इंटरव्यू की तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स?
NTA स्कोरकार्ड खोने की टेंशन खत्म, ऐसे मिलेगी डुप्लीकेट कॉपी
NTA स्कोरकार्ड खोने की टेंशन खत्म, ऐसे मिलेगी डुप्लीकेट कॉपी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद गुस्से की डरावनी पिक्चर | Gurugram | ABP News
Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार...बेकाबू हुई BMW कार | Ground Report | Breaking News | Maharashtra
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry | Comedian
The Great AI War: AI ने बदली युद्ध की चाल...रणभूमि में बड़ा बवाल | Houthis | AI Tools | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी का मिशन यूपी, सपा के साथ गठबंधन करेगी AIMIM? कर दिया खुलासा
ओवैसी का मिशन यूपी, सपा के साथ गठबंधन करेगी AIMIM? कर दिया खुलासा
आजाद समाज पार्टी ने जारी की 42 उम्मीदवारों की सूची, जानें किन्हें मिला मौका
आजाद समाज पार्टी ने जारी की 42 उम्मीदवारों की सूची, जानें किन्हें मिला मौका
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान क्यों पहुंचे हाईकोर्ट, जानें
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान क्यों पहुंचे हाईकोर्ट, जानें
'पति पत्नी और पंगा 2' में पत्नी सुरभि संग नजर आएंगे मनोज तिवारी, बेटी रिति बिग बॉस 20 में मचा रहीं धमाल
'पति पत्नी और पंगा 2' में पत्नी संग दिखेंगे मनोज तिवारी, बेटी पहुंची बिग बॉस 20
वैभव की इस खतरनाक स्किल को चुराना चाहते हैं सूर्यकुमार? जानकर चौंक जाएंगे
वैभव की इस खतरनाक स्किल को चुराना चाहते हैं सूर्यकुमार? जानकर चौंक जाएंगे
EXPLAINED: 'महायुद्ध' की ओर अमेरिका-ईरान संघर्ष? रूस-यू्क्रेन वॉर में स्थिति भयानक, दुनिया के सामने 10 बड़े खतरे
EXPLAINED: 'महायुद्ध' की ओर अमेरिका-ईरान संघर्ष? रूस-यू्क्रेन वॉर में स्थिति भयानक, दुनिया के सामने 10 बड़े खतरे
जमुई में कपल से भीड़ की बदसलूकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
जमुई में कपल से भीड़ की बदसलूकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
How To Flip A Mattress: गद्दे की लाइफ कैसे बढ़ाएं? पलटने से पहले जान लें 1 जरूरी नियम
गद्दे की लाइफ कैसे बढ़ाएं? पलटने से पहले जान लें 1 जरूरी नियम
Embed widget