एक्सप्लोरर

गोरखपुर: हाईस्‍कूल में स्‍वाति और इंटरमीडिएट में अभिषेक ने मारी बाजी, IAS बनने का है सपना

यूपी बोर्ड के रिजल्ट आज जारी हो गए हैं. गोरखपुर में हाईस्‍कूल में स्‍वाति और इंटरमीडिएट में अभिषेक टॉप पर रहे हैं. इन दोनों का ही IAS बनने का सपना है.

गोरखपुरः  उत्तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्‍कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम शनिवार की दोपहर 12 बजे घोषित कर दिए गए. लखनऊ से इसकी घोषणा हुई. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शहर गोरखपुर की रहने वाली स्‍वाति साहनी ने 91.83 अंकों के साथ जिले में पहला स्‍थान हासिल किया है. वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अभिषेक सिंह ने 87.40 अंकों के साथ जिले में टॉप किया है.

स्वाति साहनी

गोरखपुर के सरस्‍वती विद्या मंदिर आर्यनगर, की कक्षा 10वीं की छात्रा स्‍वाति साहनी ने माध्‍यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्‍कूल की परीक्षा में 91.83 अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है. उन्‍हें 600 अंकों में 551 अंक प्राप्‍त हुए हैं. 15 साल की स्‍वाति का सपना आईएएस बनने का है. वे शिक्षकों और माता-पिता को अपना आदर्श मानती हैं.

स्‍वा‍ति का कहना है कि हर रोज 4 घंटे घर में पढ़कर उन्‍होंने ये सफलता अर्जित की है. उन्‍हें विज्ञान और गणित विषय अच्‍छा लगता है. वे कहती हैं कि विद्यार्थी जरूरी नहीं है कि 10 से 12 घंटे पढ़ें. 4 घंटे ही पढ़ें, लेकिन जो भी पढ़ें, उसे पूरी तरह से कंठस्‍थ कर लें. असफलता से निराश होने की जरूरत नहीं है. असफलता को भी एक चैलेंज के रूप में लेकर आगे की तैयारी करनी चाहिए.

स्‍वाती के पिता सतीश चंद साहनी एनई रेलवे वर्कशॉप में टेक्निशियन के पद पर तैनात हैं. उनकी मां रिंकी देवी गृहणी हैं. स्वाति चार बहनों में तीसरे नंबर पर हैं. बड़ी बहन श्‍वेता साहनी एमकॉम और दूसरी साक्षी इंटरमीडिएट की छात्रा हैं. सबसे छोटी बहन दो साल की खुशी हैं. स्‍वाति को स्‍केचिंग और बैडमिंटन खेलने का शौक है. स्‍वाति शहर के जंगल बहादुर अली मोहरीपुर की रहने वाली हैं.

अभिषेक सिंह

इंटरमीडिएट की परीक्षा में गोरखपुर के एएन सिंह सीनियर सेकेण्‍ड्री स्‍कूल बलुआ सिंहोरवा के अभिषेक सिंह ने टॉप किया है. उन्‍हें 87.40 प्रतिशत अंक मिले हैं. उन्‍होंने 500 में 437 अंक मिले हैं. अभिषेक अपने गुरुजनों और माता-पिता को अपना आदर्श मानते हैं. पीपीगंज के रहने वाले रामकेश सिंह इनके पिता हैं. अभिषेक की दो बहनें हैं. अभिषेक आईएएस बनने के सपने के साथ बड़े हुए हैं. उनकी मां गृहणी और पिता चालक हैं.

ये भी पढ़ें-

 {12वीं का रिजल्ट यहाँ देखें} UP BOARD 12TH RESULT 2020 | UPMSP RESULT UPLOAD TIME, UPRESULTS.NIC.IN 12TH / INTERMEDIATE RESULT 2020, UP12.ABPLIVE.COM पर रिजल्ट देख सकते हैं

{10वीं का रिजल्ट यहाँ देखें} UP BOARD 10TH RESULT 2020 | UPMSP RESULT UPLOAD TIME, UPRESULTS.NIC.IN HIGH SCHOOL RESULTS, UP10.ABPLIVE.COM पर देखिए रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी से लेकर डिजिटल स्किल कोर्स तक दाखिले शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन
जामिया में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी से लेकर डिजिटल स्किल कोर्स तक दाखिले शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन
CMA फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट में दक्षिण भारत का दबदबा; ये रहे टॉपर
CMA फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट में दक्षिण भारत का दबदबा; ये रहे टॉपर
MNC Companies Cost Cutting : मुनाफे में होने के बाद भी क्यों Cost Cutting कर रहीं बड़ी MNC कंपनियां? ये है असली वजह
मुनाफे में होने के बाद भी क्यों Cost Cutting कर रहीं बड़ी MNC कंपनियां? ये है असली वजह
Affordable MBBS Colleges: नीट में कम नंबरों पर भी मिलेगा मेडिकल कॉलेज, ये हैं देश के सबसे कम फीस वाले MBBS संस्थान
नीट में कम नंबरों पर भी मिलेगा मेडिकल कॉलेज, ये हैं देश के सबसे कम फीस वाले MBBS संस्थान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget