एक्सप्लोरर

UP Board Exam Result 2021: 10वीं, 12वीं परीक्षा के लिए इवैल्यूएशन क्राइटेरिया तय करने के लिए बैठक आज, पढ़ें डिटेल्स

UP Board Exam Result 2021: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए मूल्यांकन मानदंड आज तय किए जा सकते हैं. दरअसल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए इवैल्यूएशन क्राइटेरिया तय करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की है. उम्मीद है कि जल्द ही बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा.

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के मूल्यांकन मानदंड पर निर्णय लेने के लिए आज यानी 7 जून 2021 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की है. आज की मीटिंग के दौरान अधिकारी इवैल्यूएशन के तौर-तरीकों और फॉर्मूले पर चर्चा करेंगे जिसके आधार पर यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स को मार्क्स दिए जाएंगे.

जिला स्तर के अधिकारियों के साथ है बैठक

बता दें कि बैठक जिला स्तर के अधिकारियों के साथ वर्चुअल मोड में आयोजित की जा रही है. अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक शिक्षा) आराधना शुक्ला ने शनिवार को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2021 मूल्यांकन फॉर्मूले को लेकर हुई इस अहम बैठक की खबर की पुष्टि की थी.

छात्रों, स्टेकहोल्डर्स और अभिभावकों से मांगी गई है राय

यूपीएमएसपी ने सभी संबंधित स्टेकहोल्डर्स से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2021 के मूल्यांकन मानदंडों के बारे में अपनी राय और सुझाव को शेयर करने के लिए कहा है. वहीं सरकारी स्कूलों के प्रतिनिधियों, गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों ,प्राइवेट स्कूलों व विभिन्न संगठनों के साथ अभिभावकों को ऑफिशियल ईमेल के जरिए अपने सुझाव देने के लिए कहा गया है. सुझाव यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल मेल आईडी पर ईमेल के जरिए भेजे जा सकते हैं.

मूल्यांकन को फाइनल रूप देने के लिए एक्सपर्ट पैनल गठित

बता दें कि 3 जून को  यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा था कि उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया गया है. इसके बाद, राज्य सरकार ने यह भी कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव (माध्यमिक शिक्षा) की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाएगा जो सिफारिशों के आधार पर छात्रों को अंक देने के लिए फॉर्मूला को अंतिम रूप देगी.

12वीं क्लास के लिए ये होगा असेसमेंट फॉर्मूला

संभावित रूप से छात्रों के इवैल्यूएशन के फॉर्मूले को फाइनल रूप भी दे दिया गया है. प्रस्तावित फॉर्मूले के अनुसार, कक्षा 12 के छात्रों का मूल्यांकन कक्षा 10 और 11 में प्राप्त औसत अंकों के आधार पर किया जाएगा।. यदि कक्षा 11 के अंक उपलब्ध नहीं हैं, तो प्री-बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों पर विचार किया जाएगा. वहीं कक्षा 12 के ऐसे रेग्यूलर और प्राइवेट छात्र जिनके कक्षा 10 और 11 के अंक उपलब्ध नहीं हैं उन्हें केवल पास प्रमाण पत्र के साथ प्रमोट किया जाएगा.

10वीं क्लास के लिए ये होगा इवैल्यूएशन क्राइटेरिया

वहीं दूसरी और 10वीं क्लास के लिए फाइनल मार्क्स छात्रों के 9वीं के अंकों के औसत और 10वीं क्लास के प्री-बोर्ड परीक्षा के मार्क्स के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे. वहीं कक्षा 10 के ऐसे छात्र जिनके प्री-बोर्ड और कक्षा 9 के अंक उपलब्ध नहीं हैं उन्हें केवल पास प्रमाण पत्र के साथ पदोन्नत किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

ICAI CA Exam 2021: सीए एग्जाम का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, जानें कब है फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा

JMI Exam 2021: ऑनलाइन ओपन बुक फॉर्मेट में आयोजित किए जाएंगे करंट सेमेस्टर एग्जाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bceceb B.Tech Lateral Entry: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
Bceceb: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
NEET 2026 Success Story: पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget