एक्सप्लोरर

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड टॉपर्स को देगा नकद इनाम और लैपटॉप, जानिए पुरस्कारों की पूरी डिटेल

यूपी बोर्ड में इस बार टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं पर सरकार इनाम की बारिश करने वाली है. उन्हें न सिर्फ कैश बल्कि लैपटॉप भी दिए जाएंगे. मेरिट लिस्ट में आने वाले स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया जाएगा.

UP Board Result 2025: अगर आपने भी यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा दी है और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज 25 अप्रैल को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करने वाला है. इसके साथ ही टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट (UP Board 10th-12th Toppers List 2025) भी जारी की जाएगी.

यानी जिन स्टूडेंट्स ने प्रदेश में सबसे ज़्यादा नंबर लाए हैं, उनका नाम सबके सामने आएगा और उन्हें सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा. आइए जानते हैं इस बार टॉपर्स को क्या-क्या इनाम दिए जाएंगे.

UP Board Topper Award 2025 : टॉपर्स को क्या-क्या मिलेगा

ऐसे स्टूडेंट्स, जो यूपी बोर्ड की मेरिट लिस्ट में टॉप करेंगे, उन्हें यूपी सरकार (UP Government) की तरफ से 1 लाख रुपए कैश, लैपटॉप या टैबलेट और प्रशस्ति पत्र (Certificate) दिया जाएगा. अगर किसी छात्र या छात्रा ने अपना जिला टॉप किया यानी अपने जिले में सबसे ज्यादा नंबर लेकर आने पर 21,000 रुपए कैश और सर्टिफिकेट दिया जाएगा. मतलब सरकार आपकी मेहनत का डबल इनाम देगी और सम्मानित करेगी.

UP Board Result 2025 Check: यूपी बोर्ड रिजल्ट कहां चेक करें

www.upmsp.edu.in

www.upresults.nic.in

www.results.upmsp.edu.in

यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए क्या-क्या चाहिए

10वीं-12वीं का रोल नंबर

डेट ऑफ बर्थ

UP Board Result 2025: कैसे चेक करें अपने मार्क्स

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं.

UP Board 10th Result 2025 या UP Board 12th Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.

अब अपना रोल नंबर और स्कूल कोड एडमिट कार्ड से देखकर भरें.

सबमिट बटन पर क्लिक करें.

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट पास रख लें.

UP Board Result: 2024 में किसने मारी थी बाजी

पिछले साल 2024 में यूपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा में प्राची निगम टॉपर बनी थीं. उनके  600 में से 591 मार्क्स आए थे. 590 मार्क्स पाकर दीपिका सोनकर रहीं दूसरे नंबर पर थी. नव्या सिंह और कुछ और स्टूडेंट्स ने 588 नंबर मिले थे और वे तीसरी पोजीशन पर थे. 12वीं में पहली पोजिशन शुभम वर्मा को मिली थी. उनके 97.80% मार्क्स थे. सौरभ गंगवार और अनामिका ने 97.20% मार्क्स लाकर दूसरा स्थान पाया था. टॉप 5 में प्रियांशु उपाध्याय, खुशी, सुप्रिया जैसे स्टूडेंट्स भी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: UP Board Result 2025 Today: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज​, ​यहां हैं ​नतीजे देखने के आसान तरीके, जानें स्टेप

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget